सरेआम फैन ने खींचे गाल-लोगों का चढ़ा पारा, बचाव में उतरी एक्ट्रेस, बोली- नीयत गलत नहीं थी – kannada actress rachita ram defends fan cheek pulling selfie viral video tmovj


कन्नड़ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस रचिता राम इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई हैं. हाल ही में उन्होंने अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था. बेंगलुरु में स्थित अपने घर के बाहर उन्होंने फैंस से मुलाकात की, और सेल्फी क्लिक कराई. हालांकि इस दौरान कुछ फैंस ने उनके गालों को खींचना शुरू किया. रचिता भी ये देखकर हैरान थीं. उनके आसपास मौजूद सभी लोग गुस्सा हुए थे. 

रचिता के खींचे गाल

रचिता राम संग हुआ ये मोमेंट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. ये पहली बार नहीं था जब किसी फैन ने उनके साथ ऐसा किया. इस मुलाकात के कई और वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दो-तीन फैंस उनके साथ फोटो और सेल्फी लेते समय उनके गाल खींचते नजर आ रहे हैं. 

इससे सेलिब्रिटी के पर्सनल स्पेस में दखल देने पर बहस छिड़ी. लेकिन अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर बात की है. रचिता ने अपने जन्मदिन पर मिले फैंस के प्यार को सराहा और उस घटना के लिए फैन का बचाव किया है.

उन्होंने एक प्रेस मीट में इस मामले पर कहा- मेरे फैंस ने मुझसे प्यार जताते समय कोई गलत इरादा नहीं रखा था. मुझे लगा कि उस फैन ने भी बिल्कुल वैसे ही प्यार जताया, जैसे कोई बच्चे को प्यार से दुलारता है. इसमें उसकी कोई गलत नीयत नहीं थी. अगर उसने गलत तरीके से छुआ होता, तो मैं उसे जरूर डांटती. लेकिन जब कोई सच्चे प्यार से अपना अपनापन दिखाता है, तो मैं उससे गुस्सा कैसे हो सकती हूं? मैंने इसे प्यार और तारीफ के तौर पर लिया. मुझे भी अच्छा लगा.

रचिता राम की बात करें, तो उन्होंने कई सारी कन्नड़ फिल्मों में काम किया है. उनका सबसे बड़ा प्रोजेक्ट पिछले साल आई रजनीकांत की फिल्म कूली था, जिसमें वो कल्याणी दिलीप के रोल में नजर आईं.  

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Motihari News: वीडियो वायरल के बाद महिला की आत्महत्या का मामला हत्या में बदला, Motihari Hindi News

‘क्या गांजा पीती हो?’ महाकुंभ गर्ल की नशीली आंखें देख पति ने पूछा, भड़की मोनालिसा ने किया ये

छोटे भाई को जाने दो… पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी