सलमान खान के बाद Suriya ने लगाई ट्रोर्ल्स की क्लास, इवेंट में आलोचकों को दिया करारा जवाब


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में सलमान खान ने ट्रोलिंग को लेकर बिग बॉस 20 के मंच पर खुलकर चर्चा की थी और फिल्मी सितारों को निशाना बनाए जाने के खिलाफ आवाज उठाई थी। अब सलमान के बाद साउथ सुपरस्टार सूर्या (Suriya) ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और आलोचकों को करारा जवाब दिया है।

सलमान के नक्शेकदम पर सूर्या

अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में इंटरनेट मीडिया पर ट्रोलिंग की संस्कृति की आलोचना करते हुए ट्रोल्स को परजीवी बताया था। अब तमिल अभिनेता सूर्या ने भी सोशल मीडिया पर बढ़ती नकारात्मकता पर बात की है। चेन्नई में एक कार्यक्रम में सूर्या ने अपने प्रशंसकों से कहा कि वे प्यार फैलाएं और ट्रोल्स को तवज्जो न दें।

यह भी पढ़ें- Vishwanath and Sons को देख इमोशनल हुए शिवा राजकुमार, कन्नड़ सुपरस्टार ने किया सूर्या की मूवी का रिव्यू

उनका कहना है कि ट्रोल्स की बातों को स्वीकार करके या उनका जवाब देकर उन्हें अनावश्यक महत्व मिलता है। ‘सोरारई पोटरू’ फिल्म के अभिनेता ने कहा- आइए, सिर्फ प्यार बोएं। जब इंटरनेट मीडिया पर कोई मूर्ख कुछ पोस्ट करता है और हम सिर्फ इसलिए उससे उलझते हैं, तो आखिर में हम भी मूर्ख नजर आते हैं और खुद को तकलीफ पहुंचाते हैं। हमें बस अपने तरीके से रहना चाहिए और उन्हें उनके तरीके से रहने देना चाहिए। हमें कुछ कहने की जरूरत नहीं है।

उन्हें समझाने या उनकी सोच बदलने की कोशिश करना मुश्किल है। कुछ लोग समझ सकते हैं, लेकिन ज्यादातर नहीं समझेंगे। इसलिए अपनी ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए। हर दिन ईमानदारी से वही करते रहिए, जिसे आप पसंद करते हैं। सफलता निश्चित रूप से आपके पीछे आएगी।

हालांकि, सूर्या ने अपने भाषण में किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही यह स्पष्ट किया कि वह किस घटना के संदर्भ में बात कर रहे थे। इससे पहले सलमान खान ने बिग बॉस 20 के मंच पर ट्रोलिंग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया था।

मौजूदा समय में फिल्म विश्वनाथ एंड संस की सफलता को लेकर सूर्या का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है। गौर किया जाए सूर्या की अपकमिंग मूवीज के बारे में तो उसका नाम सीन (Scene), जिसकी रिलीज डेट का एलान हाल ही में मेकर्स की तरफ किया गया है। बता दें कि ये फिल्म 6 नवंबर 2026 को रिलीज की जाएगी।



Source link

Related posts

बिग बॉस हाउस का माहौल हुआ गर्म, एक साथ नॉमिनेट हुए 11 सदस्य, काजी तौकीर सहित इन कंटेस्टेंट्स पर गिरी गाज

Bigg Boss 20 ‘वीकेंड का वार’ में Qazi Touqeer, Gullu और Mahi के साथ नोक-झोंक के बीच Amrapali Dubey ने दिखाया अपना शानदार अंदाज़

‘नमाज मेरे लिए मन की शांति है’, बिग बॉस हाउस में ‘जानामाज’ लाए हैं आसिफ खान, बोले- ‘मना कर देते तो शो में नहीं आता’