सलमान खान ने शर्ट उतारकर बना दिया रिकॉर्ड, 20 मिलियन का आंकड़ा किया पार, Bigg-boss Hindi News


बिग बॉस शो को काफी पसंद किया जाता है और हाल ही में इसका 20वां सीजन चल रहा है। अब शो के लास्ट वीकेंड का वार में काफी हंगामा मचा था। सलमान खान ने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए एक्ट्रेस के सपोर्ट में बात की थी क्योंकि कटरीना को उनके बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल किया जा रहा था। इस दौरान सलमान के एक्शन को देख सभी काफी हैरान हो गए थे। अब उस एपिसोड को लेकर एक ऐसी रिपोर्ट आई है जिसे जानकर फैंस भी खुश हो जाएंगे। उस एपिसोड के एक हफ्ते में 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ गए हैं।

वीकेंड का वार का बड़ा रिकॉर्ड

इस एपिसोड को लेकर ओरमैक्स मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस हिंदी सीजन एक ही हफ्ते में 20 मिलियन का आंकड़ा पार करने वाली पहली नॉन-क्रिकेट प्रॉपर्टी बन गई है।

ये भी पढ़ें:

विवेक ओबेरॉय ने किया सलमान का सपोर्ट! बोले- हमें निगेटिव बातें क्यों करनी चाहिए?

21 मिलियन बार देखा गया एपिसोड

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीकेंड का वार एपिसोड को 21 मिलियन बार देखा गया है जो रिएलिटी शो के लिए बड़ी उपलब्धि है।

सलमान ने लगाई थी ट्रोल्स की क्लास

एपिसोड की बात करें तो लेटेस्ट वीकेंड का वार में सलमान ने ट्रोल्स की क्लास लगाई थी जो एक्टर्स को बढ़ते वजन या लुक्स को लेकर ट्रोल करते हैं। इतना ही नहीं वह शर्टलेस तक हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें:

सलमान के बॉडी शेमिंग के खिलाफ बोलने पर ऋचा चड्ढा बोलीं- वो सब हमारे कोख से ही…

सलमान का ऐसा रूप कभी नहीं देखा

इतना ही नहीं सलमान ने सेलेब्स की उम्र और बढ़ते वजन को लेकर ट्रोल करने वालों को भी करारा जवाब दिया। उन्होंने पहले अपनी हैट उतारी और फिर टी शर्ट और शर्टलेस होकर बोले चलो, अब मुझे ट्रोल करो।

कटरीना के अलावा वरुण और सोहेल का भी सपोर्ट किया

सलमान ने ना सिर्फ कटरीना बल्कि वरुण धवन और सोहेल खान का सपोर्ट भी किया जिनकी स्माइल और लुक्स पर उन्हें ट्रोल किया था। सलमान बोले थे, लेकिन मजाक उड़ाना सोहेल के ऊपर, वरुण के ऊपर, हर इंडस्ट्री के ऊपर…करो अब जितनी ट्रोलिंग करनी है।

ये भी पढ़ें:

‘टकला हो गया है क्या.. हेयर ट्रांसप्लांट’, सलमान खान ने बताई सिर मुंडवाने की वजह

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म

सलमान लास्ट फिल्म सिकंदर में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी। अब वह मातृभूमि में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह लीड रोल में हैं। पहली बार सलमान और चित्रांगदा किसी फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं।

इसके अलावा सलमान, नयनतारा के साथ भी एक फिल्म करने वाले हैं। हालांकि अभी इस फिल्म के नाम की अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

वहीं इन दिनों तो सलमान बिग बॉस शो होस्ट कर रहे हैं। सलमान कई साल से इस शो से जुड़े हैं और फैंस को भी सलमान को होस्ट करते देखना पसंद है।



Source link

Related posts

bigg boss 20 contestant kushal tanwar confirms divorce within 6 months

Bigg Boss 20 में Amrapali Dubey Isha Rikhi से भावुक बातचीत में बोलीं- ‘अच्छे दिल का इंसान होना बड़ी बात है’

Salman Khan के ट्रोलिंग वाले बयान पर विवेक ओबेरॉय ने दिया रिएक्शन, कहा- ‘जिंदगी में इतने पॉजिटिव काम हैं, तो नेगेटिव चीजों में क्यों पड़ें’