सस्पेंस ऐसा कि स्क्रीन से नहीं हटेंगी नजरें, OTT पर देखें ये 5 हॉलीवुड क्राइम सीरीज


हॉलीवुड में एक से बढ़कर एक क्राइम थ्रिलर सीरीज रिलीज हो चुकी हैं, जिनकी कहानियां मर्डर मिस्ट्री, खतरनाक अपराधियों और पुलिस इन्वेस्टिगेशन के इर्द-गिर्द घूमती हैं. इनमें ऐसा सस्पेंस देखने को मिलता है, जो आपको आखिरी एपिसोड तक बांधे रखेगा.

अगर आपको भी क्राइम और मर्डर मिस्ट्री वाली सीरीज देखना पसंद है, तो ओटीटी पर मौजूद ये 5 हॉलीवुड सीरीज जरूर देखें.

‘माइंडहंटर’
माइंडहंटर एक अमेरिकी साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है, जो साल 2017 में आई थी. सीरीज में FBI के दो एजेंट सीरियल किलर्स से बातचीत कर उनकी सोच और अपराध करने के तरीकों को समझने की कोशिश करते हैं. जोनाथन ग्रॉफ, होल्ट मैक्कलनी और एना टॉर्व स्टारर इस सीरीज के दोनों सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहे हैं.

‘ट्रू डिटेक्टिव’
साल 2014 में रिलीज हुई ‘ट्रू डिटेक्टिव’ एक क्राइम-ड्रामा सीरीज है. इसके हर सीजन में एक नई मर्डर मिस्ट्री और पुलिस जांच की कहानी दिखाई गई है. मैथ्यू मैककोनहे, वुडी हैरेलसन और जोडी फोस्टर जैसे कलाकारों से सजी ये सीरीज भारत में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.

‘मेयर ऑफ ईस्टटाउन’  
‘मेयर ऑफ ईस्टटाउन’  एक  क्राइम-ड्रामा और मर्डर मिस्ट्री मिनीसीरीज है, साल 2021 में आई इस सीरीज में एक छोटे शहर की महिला जासूस एक युवती के मर्डर की जांच करती है, लेकिन इस केस के साथ उसकी अपनी जिंदगी की परेशानियां भी जुड़ जाती हैं. ये सीरीज जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.

‘द सिनर’
साल 2017 में आई ‘द सिनर’ एक अमेरिकन क्राइम ड्रामा और साइकोलॉजिकल थ्रिलर एंथोलॉजी सीरीज है. इसकी कहानी एक ऐसी महिला से शुरू होती है, जो अचानक एक शख्स की हत्या कर देती है, लेकिन उसे खुद समझ नहीं आता कि उसने ऐसा क्यों किया. बिल पुलमैन और जेसिका बील स्टारर इस सीरीज के चारों सीजन नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं.

‘द आउटसाइडर्स’
साल 2020 में आई इस सीरीज में एक 11 साल के बच्चे की बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस जांच शुरू होती है, लेकिन मामले में सामने आने वाले सबूत हर किसी को हैरान कर देते हैं. जेसन बेटमैन, बेन मेंडेलसन और सिंथिया एरिवो स्टारर ये सीरीज भारत में जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है.



Source link

Related posts

Angelina Jolie से Kirsten Dunst तक, इन 6 हॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने खरीदे-बेचे करोड़ों के आलीशान घर | Kirsten Dunst House Sale Toluca Lake Home Sold In Nine Days

बलिया के ददरी मेले में गोविंदा-सलमान अली बिखेरेंगे जलवा, भोजपुरी-बॉलीवुड सितारों से सजेगी महफिल

भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड ने 32Red एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर हॉलीवुड फिल्म ‘CAPTIVATED’ से अंतरराष्ट्रीय फिल्मों की दुनिया में रखा कदम