साड़ी में बांधकर टीचर के लिए गिफ्ट लाए छात्र, लोगों का दिल छू रहा वायरल वीडियो – Government Teacher Got Special Gift From Students In Class Viral Video News In Hindi


सरकारी टीचर की सैलरी अच्छी होती है, लेकिन इस नौकरी की असली कमाई सिर्फ तनख्वाह तक सीमित नहीं होती। गांव के स्टूडेंट्स अपनी मासूमियत से कई बार ऐसा कुछ कर जाते हैं, जो टीचर के दिल को छू जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ स्टूडेंट्स ने अपनी टीचर को साड़ी में बांधकर अनोखा तोहफा दिया। 

यूएई की एक कंपनी ने कर्मचारियों को गिफ्ट में दिए आईफोन, सरप्राइज देने के तरीके का वीडियो हो रहा वायरल

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

वीडियो में स्कूल की एक क्लास नजर आती है, जहां कई बच्चे गेट पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी एक बच्चा हाथ में कुछ लेकर टीचर के पास पहुंचता है। टीचर पूछती हैं, ‘क्या है ये’? बच्चा बिना कुछ कहे वह बंडल टेबल पर रख देता है। बच्चों के चेहरे की मुस्कान देखकर साफ पता चलता है कि इस बंडल में कोई महंगी चीज नहीं, बल्कि ढेर सारा प्यार छिपा है।

इसके बाद जैसे ही साड़ी हटाई जाती है, सामने 6 ताजी लौकियां नजर आती हैं। यह देखकर टीचर कहती हैं, ‘इतनी लौकी तो मैं 10 दिन में भी नहीं खा पाऊंगी।’ देखने में भले ही ये सिर्फ सब्जियां हों, लेकिन बच्चों का यह तोहफा उनके अपनापन और स्नेह को बयां करता है। गांव और ग्रामीण परिवेश से जुड़े लोग शायद इस मासूम तोहफे के पीछे छिपे बच्चों के प्यार को और बेहतर समझ सकते हैं। 



देखें वीडियो-


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by Shruti Chauhan Rajawat (@shrutichauhanrajawat)



वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

साड़ी में लिपटे टीचर के लिए इस अनोखे तोहफे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  ये प्यार किस्मत वालों को ही मिलता है। दूसरे यूजर ने लिखा- टीचर की ऊपरी कमाई। 

 


छोटे से तोहफे में दिखा बड़ा प्यार


जब टीचर बच्चों को सिर्फ स्टूडेंट नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य की तरह समझते हैं, तो उनके बीच विश्वास और अपनापन पैदा होता है। इसी वजह से कई बार स्टूडेंट्स भी अपने टीचर के लिए छोटी-सी चीज में बड़ा प्यार दिखा देते हैं। महंगा तोहफा जरूरी नहीं होता, उसके पीछे की भावना मायने रखती है। यही टीचर-स्टूडेंट के रिश्ते की खूबसूरती है- जहां सम्मान, अपनापन और यादें लंबे समय तक साथ रहती हैं।




वायरल वीडियो: जल्दी बोल पनवेल निकलना है, कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, छात्र को स्टेज पर बुलाकर पकड़ा कॉलर




तानपुरा लेकर विदेशी ने छेड़ी भक्ति की तान, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाकर जीता लाखों लोंगो का दिल





Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News