सीतापुर में युवती ने बाइक पर की स्टंटबाजी; 16 हजार का कटा चालान; VIDEO वायरल


यूपी के सीतापुर में एक युवती का VIP रोड पर बाइक पर खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती बिना हेलमेट के, दोनों हाथ छोड़कर बाइक चलाती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने बड़ा हादसा होने की आशंका जताई है। वहीं युवती द्वारा वीआईपी रोड पर स्टंट करने का मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसी रोड पर डीएम-एसपी से लेकर जिले के सभी आलाधिकारियों के आवास हैं। बावजूद इसके इन सब बातों से बेखौफ होकर युवती बाइक पर स्टंट करती हुई नजर आ रही है। यह वीडियो आंख अस्पताल से एसपी आवास को जाने वाली रोड का है।बताते चले कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

बाइक पर स्टंट करती दिखी युवती

इस वायरल वीडियो में युवती ने बाइक पर पंजाबी सॉन्ग लगाकर रील बनाई है और उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वह VIP रोड पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए दोनों हाथ छोड़ देती है और स्टाइल मारती नजर आ रही है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवती शहर कोतवाली क्षेत्र के VIP रोड (आंख अस्पताल से एसपी आवास को जाने वाले मार्ग) पर स्टंट कर रही है, जो शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर युवती की पहचान की जा रही है और यातायात नियमों के उल्लंघन में कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने 16000 का काटा चालान

स्थानीय लोगों ने भी इस तरह के स्टंट पर नाराजगी जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूसरों की जान को खतरा न हो। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने 16000 रुपये का चालान किया है, जिसमें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाने पर ₹1000, राज्य सरकार की लिखित अनुमति के बिना किसी सार्वजनिक स्थान पर रेसिंग और स्पीड ट्रायल करने पर ₹5000 और वायु प्रदूषण से जुड़े तय मानकों का उल्लंघन करने पर ₹10000 का चालान किया गया है। (इनपुट- मोहित मिश्र)

यह भी पढ़ें-

भौकाल के लिए कट्टा से काटा केक, वीडियो वायरल होने पर दो नाबालिग धराए; एक फरार





Source link

Related posts

Bareilly: माय बार के बाहर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवारों में जंग, युवकों के साथ युवतियों ने भी खींचे बाल; VIDEO वायरल

Bareilly: माय बार के बाहर फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो सवारों में जंग, युवकों के साथ युवतियों ने भी खींचे बाल; VIDEO वायरल

कैसी होती है प्राइवेट जेट की चाबी? शख्स ने दिखाया पूरा सिस्टम