‘सीन’ का वर्लडवाइड कहर, चौथे दिन ‘कंगुवा’ को चटा दी धूल, दुनियाभर में 150 करोड़ के हुई पार


साउथ एक्टर सूर्या इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सीन’ को लेकर चर्चा में हैं. 6 नवंबर को रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. ये सिर्फ चार दिनों में दुनियाभर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है.

इतना ही नहीं बल्कि ‘सीन’ ने कमाई के मामले में फिल्म ‘कंगुवा’ के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ दिया है.

‘सीन’ बॉक्स ऑफिस अपडेट
फिल्म ‘सीन’ ने ओपनिंग वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 63 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. सैकनिल्क के मुताबिक, ‘सीन’ ने चौथे दिन भारत में 5,801 शोज के जरिए 21.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें तमिल वर्जन से 4,378 शोज में 17.90 करोड़ रुपये और तेलुगु वर्जन से 1,423 शोज में 3.50 करोड़ रुपये की कमाई हुई. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 98.20 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 84.55 करोड़ रुपये हो गया है.

वहीं, ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने चौथे दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए. इसके साथ ही फिल्म का कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 54 करोड़ रुपये पहुंच गया है. अब ‘सीन’ की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 152.20 करोड़ रुपये हो गई है.

 ‘सीन’ ने ‘कंगुवा’ को पछाड़ा
‘सीन’ इस साल सूर्या की तीसरी बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म बन गई है. इससे पहले उनकी फिल्में ‘करुप्पु’ और ‘विश्वनाथ एंड संस’ ने दुनियाभर में  305 करोड़ और 206 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अनुमान है कि ‘सीन’ इन दोनों फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़कर सूर्या की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है.

वहीं, साल 2025 में सूर्या फिल्म ‘कंगुवा’ में नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही. करीब 350 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में सिर्फ 116 करोड़ रुपये कमाए थे. ऐसे में ‘सीन’ ने महज चार दिनों में ही ‘कंगुवा’ की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है. यह सूर्या के लिए एक बड़ी वापसी मानी जा रही है.

‘सीन’ के बारे में
फिल्म ‘सीन’ में सूर्या इंबराज नाम के एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रहे हैं. इसमें नसलेन और नजरिया नाजिम भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म का निर्देशन जितु माधवन ने किया है. सूर्या, ज्योतिका और जयश्री दामोदरन ने इसे प्रोड्यूस किया है.



Source link

Related posts

सीन बॉक्स ऑफिस:’रामायण’ की आंधी के बीच सूर्या की फिल्म का धमाका, चार दिन में 150 करोड़ का आंकड़ा किया पार – Scene Box Office Collection Worldwide Day 4 Suriya Movie Earn Rs 150 Cr

Ramayana Box Office Day 6: Worldwide Collection Update

Ramayana की बॉक्स ऑफिस सफलता पर आया ‘रावण’ का रिएक्शन, ऑडियंस से प्यार पाकर खुश हुए रॉकिंग स्टार Yash