सुपौल : वायरल वीडियो मामले में एलएस और सेविका पर कारवाई, National Hindi News


भीमपुर, छातापुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में हुए वीडियो वायरल मामले में कार्रवाई की गई है। महिला पर्यवेक्षिका संगीता कुमारी और आँगनबाड़ी सेविका ममता कुमारी को अनुबंध मुक्त किया गया है। विभागीय जांच में उनके कर्तव्यों में लापरवाही पाई गई थी, जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत गंभीर कदाचार माना गया।

भीमपुर, एक संवाददाता। छातापुर प्रखंड बाल विकास परियोजना कार्यालय में बीते दिनों रूपये लेते एलएस का सोशल मीडिया पर हुए वीडियो वायरल मामले में कारवाई की गई है। मामले में बुधवार को जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आई सी डी एस कार्यालय ने कारवाई करते हुए संगीता कुमारी महिला पर्यवेक्षिका को अनुबंध मुक्त तो जीवछपुर की आँगनबाड़ी सेविका को चयन मुक्त किया है।

जांच एवं रिपोर्ट

विभाग द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि उक्त घटना के संबंध में बीते दिनों कारण पृच्छा कर घटना की सूक्ष्मता से जाँच करते हुए मंतव्युक्त स्पष्ट प्रतिवेदन की मांग किया गया था।जिसके संबंध में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी छातापुर ने जाँच प्रतिवेदन में उक्त वायरल वीडियों एवं उपलब्ध प्राथमिक साक्ष्यों के अवलोकनोपरांत प्रथम दृष्टिया पाया कि संगीता कुमारी महिला पर्यवेक्षिका एवं ममता कुमारी आंगनबाड़ी सेविका द्वारा अपने पदीय कर्त्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठापूर्वक नहीं किया जा रहा है।साथ ही विभागीय छवि को धूमिल किया गया है।

भ्रष्टाचार का आरोप

संगीता कुमारी महिला पर्यवेक्षिका द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर के अंदर नगद राशि का लेन-देन किया गया तथा ममता कुमारी सेविका द्वारा सक्षम पदाधिकारी को सूचित किए बिना नकद राशि हस्तगत कराना और वीडियो बनाया गया।जो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

कार्यवाही

जिसके आलोक में सक्षम प्राधिकार से अनुमोदनोपरांत तत्काल प्रभाव से संगीता कुमारी महिला पर्यवेक्षिका बाल विकास परियोजना कार्यालय छातापुर को अनुबंध मुक्त एवं ममता कुमारी सेविका आंगनबाड़ी केन्द्र 52 पंचायत जीवछपुर परियोजना छातापुर को चयनमुक्त किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या वायरल वीडियो में संगीता कुमारी ने क्या किया था?−

संगीता कुमारी ने बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर के अंदर नगद राशि का लेन-देन किया था।

✦ममता कुमारी पर क्या आरोप था?+

✦किस विभाग ने कार्रवाई की है?+





Source link

Related posts

Kanpur News: वायरल वीडियो : राज्यमंत्री के पति पूर्व सांसद वारसी से मेडिकल कॉलेज में बदसलूकी, Kanpur Hindi News

Etawah News:खून की दलाली का वीडियो वायरल – Video Of Blood Profiteering Goes Viral

Mainpuri News:एआई से फोटो वायरल करने की प्राथमिकी दर्ज – Fir Registered Over Ai-generated Viral Photo