अनोखे ऑटो का वायरल वीडियो: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस का तनाव लोगों की दिनचर्या का आम हिस्सा बन गया है। काम का दबाव, समय की कमी और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच थकान अक्सर चेहरे पर साफ नजर आने लगती है। ऐसे में कई बार सुबह घर से निकलकर ऑफिस तक का सफर भी बोझिल महसूस होने लगता है। लेकिन अगर यही सफर कुछ ऐसा अनुभव दे जाए, जो चेहरे पर मुस्कान ला दे और दिल को छू जाए, तो पूरा दिन ही बेहतर महसूस होने लगता है। हाल ही में ऑटो में यात्रा के दौरान एक शख्स के साथ कुछ ऐसा ही हुआ, जिसने सिर्फ 3 किलोमीटर के सफर में उसका पूरा मूड बदल दिया।
सोशल मीडिया वायरल वीडियो
ऑफिस जाने के लिए निकला एक शख्स तनाव में था। दिन शुरू होने से पहले ही उसका मूड खराब था और काम करने का बिल्कुल मन नहीं था। लेकिन सिर्फ 3 किलोमीटर के एकऑटो सफर ने उसका पूरा मूड बदल दिया। ऑटो में बैठते ही उसे ऐसी कई चीजें नजर आईं, जो आमतौर पर किसी ऑटो में देखने को नहीं मिलतीं। इस खास ऑटो में सीसीटीवी कैमरा, परफ्यूम, चॉकलेट, पानी, सैनिटाइजर, बबल गन, डस्टबिन और राधा-कृष्ण की तस्वीर तक लगी थी। इतना ही नहीं, यात्रियों के लिए फीडबैक डायरी भी रखी गई थी।
कन्यादान के समय पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात, विदाई का वीडियो हुआ वायरल
देखें वीडियो-
A post shared by Sanket Kankarej (@teknas.reverse)
ऑटो में मिलीं ऐसी लग्जरी सुविधाएं
सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए यात्री ने बताया कि ऑटो में बैठने के बाद उसकी नजर धीरे-धीरे वहां मौजूद अलग-अलग चीजों पर गई। सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे ने उसका ध्यान खींचा, जिससे उसे सुरक्षा का एहसास हुआ। वहीं पानी, सैनिटाइजर और डस्टबिन जैसी सुविधाएं देखकर उसे लगा कि ड्राइवर ने यात्रियों की छोटी-छोटी जरूरतों का भी खास ख्याल रखा है।ऑटो में चॉकलेट, परफ्यूम, बबल गन और राधा-कृष्ण की तस्वीर जैसी चीजें भी मौजूद थीं, जिसने इस सफर को और खास बना दिया। यात्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि ऑटो में शायद ऐसी और भी कई चीजें थीं, जिन्हें वह 3 किलोमीटर के छोटे से सफर में नोटिस ही नहीं कर पाया।
उत्तराखंड: फोन की लत छुड़ाने के लिए स्कूल ने चली अनोखी तरकीब, नजारा देख बच्चे रह गए हैरान
ऑटो ड्राइवर ने शेयर किया BMW से जुड़ा मजेदार किस्सा
इस ऑटो के ड्राइवर ने यात्री को एक दिलचस्प किस्सा भी सुनाया। जिसमें उसने बताया कि एक बार एक ग्राहक की बीएमडब्ल्यू सर्विस सेंटर में गई हुई थी। मजबूरी में उस व्यक्ति ने इसी ऑटो से सफर किया लेकिन सफर खत्म होने के बाद उस ग्राहक ने कहा कि उसे बीएमडब्ल्यू के मुकाबले इस ऑटो में ज्यादा मजा आया।
वीडियो पर लोगों के रिएक्शन
सुविधाओं से भरपूर अनोखे ऑटो के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक लाखों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- आपके ऑटो ने दिल जीत लिया, अब तो इसमें सफर करने का मन कर रहा है। वहीं दूसरे शख्स ने लिखा- उन्होंने कितनी दूरी के लिए कितने रुपये किराए के तौर पर लिए?