सूरत एयरपोर्ट पर गश खाकर गिरा कर्मचारी, CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान


सुरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्टाफ का एक कर्मचारी अचानक चक्कर खाकर नीचे गिर पड़ा. जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे कर्मचारी के लिए एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान मसीहा बनकर सामने आए. बिना एक सेकंड गंवाए सीआईएसएफ के जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जमीन पर लिटाकर जवान को सीपीआर देना शुरू कर दिया. समय पर मिले सीपीआर के चलते कर्मचारी की सांसें वापस लौट आईं और वह होश में आ गया. यह पूरी घटना एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है.

चेयर पर बैठा था कर्मचारी, अचानक पड़ा दिल का दौरा और हो गया बेहोश

वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एयरपोर्ट के स्टाफ गेट के पास एक कर्मचारी कुर्सी पर बैठा हुआ था. तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ती है और वह बेहोश होकर नीचे गिर जाता है. पास में ही खड़े सीआईएसएफ के अलर्ट जवानों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, वे दौड़कर उसके पास पहुंचे. स्थिति की गंभीरता को समझते हुए जवानों ने देरी किए बिना कर्मचारी को फर्श पर सीधा लिटाया और उसकी छाती को दबाते हुए लगातार सीपीआर देना शुरू कर दिया.

जवानों की फुर्ती से बची जान, एक्स पर पोस्ट कर सीआईएसएफ ने शेयर किया वीडियो

जवानों द्वारा दी गई सटीक और त्वरित मेडिकल मदद के कुछ ही सेकंडों बाद कर्मचारी की चेतना वापस आ गई और वह उठकर बैठने की हालत में आ गया. सीआईएसएफ ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सूरत इंटरनेशनल एयरपोर्ट के स्टाफ गेट पर एक कर्मचारी अचानक बेहोश हो गया था. अलर्ट सीआईएसएफ कर्मियों ने तुरंत एक्शन लेते हुए फर्स्ट एड और जरूरी मदद मुहैया कराई, जिससे सही समय पर मेडिकल अटेंशन मिल सकी.”

यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल

सोशल मीडिया पर छाए ‘रियल हीरोज’, हजारों ने देखा वीडियो

सार्वजनिक स्थानों जैसे एयरपोर्ट्स पर तैनात जवानों का इस तरह ट्रेंड होना कितना जरूरी है, इस घटना ने साबित कर दिया. जवानों की इस सूझबूझ और फुर्ती की सोशल मीडिया पर चारों तरफ तारीफ हो रही है. 10 हजार से ज्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो पर लोग सीआईएसएफ के जवानों को ‘असली हीरो’ बता रहे हैं. नेटिजन्स का कहना है कि अगर जवान एक पल की भी देरी करते तो बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन उनकी मुस्तैदी ने एक हंसते-खेलते परिवार को बिखरने से बचा लिया.

यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा





Source link

Related posts

1 मिनट 10 सेकेंड थमी रहीं सांसें! फन फैलाकर किंग कोबरा ने किया खौफनाक हमला, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे – Viral King Cobra Rescue Kankhal Haridwar Viral Video

बंजी जंपिंग में शख्स की कांपने लगी टांगे, जंप मास्टर बोला- मर्द हो तुम

बिहार:पति के घर न्याय मांगने पहुंची महिला के साथ पुलिस की बदसलूकी का आरोप, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप – Video Of Police Dragging Woman By Her Hair Goes Viral Alleging Brutal Beating