स्कूल ड्रेस में नन्हे बच्चों का डांस हुआ वायरल, ‘Oh Ho Ho Ho’ पर क्यूट मूव्स ने जीता दिल, देख मुस्कुरा उठेंगे


Last Updated:

Viral Video :  स्कूल ड्रेस में नन्हे बच्चों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.‘Oh Ho Ho Ho’ गाने पर बच्चे क्लासरूम में बेहद क्यूट अंदाज में डांस करते नजर आए. उनकी मासूमियत, प्यारे एक्सप्रेशन और मस्ती भरे मूव्स देखकर यूजर्स के चेहरे पर भी मुस्कान आ गई. वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. आप भी देखें..

Viral Video : सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, लेकिन कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जो अपनी सादगी और मासूमियत से सीधे लोगों के दिल में जगह बना लेते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. इसमें छोटे-छोटे बच्चे स्कूल ड्रेस में क्लासरूम के अंदर डांस करते नजर आ रहे हैं.

वायरल वीडियो में बच्चों को ‘Oh Ho Ho Ho’ गाने पर मस्ती भरे अंदाज में डांस करते देखा जा सकता है. स्कूल की ड्रेस पहने ये बच्चे बिना किसी झिझक के अपने-अपने अंदाज में डांस स्टेप्स करते नजर आते हैं. बच्चों के चेहरे की मुस्कान और उनकी मासूम अदाएं वीडियो को और भी प्यारा बना देती हैं.

क्लासरूम में पढ़ाई के माहौल के बीच बच्चों की यह छोटी सी मस्ती देखकर ऐसा लगता है जैसे कुछ पल के लिए पूरा कमरा ही डांस फ्लोर में बदल गया हो. उनके डांस में किसी तरह की बनावट नजर नहीं आती, यही वजह है कि वीडियो देखने वाले लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

View this post on Instagram





Source link

Related posts

वीडियो किया वायरल, पुलिस जांच में जुटी, National Hindi News

देखी है ऐसी रईसी! दुबई की पार्किंग में धूल खा रहीं Rolls-Royce, Ferrari… Video वायरल – dubai parking dusty rolls royce ferrari viral video tstf

बाली से स्ट्रेचर पर मुंबई लाई गईं Nushrratt Bharuccha, इशारों में करती दिखीं बातें; वीडियो हुआ वायरल