स्टंटबाजी पड़ी भारी: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व पर पलटा ट्रैक्टर, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो


संवाद सहयोगी, बटाला: पंजाब के बटाला में श्री गुरु नानक देव जी के पावन विवाह पर्व (विवाह पुरब) के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बटाला में गुरू नानक देव जी के विवाह पर्व के दौरान ट्रेक्टर पर स्टंट करते हुए युवकों की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टंट करते हुए दो युवको को स्टंटबाजी भारी पड़ गई। अचानक से ट्रेक्टर पलट गया और उस पर सवार दोनों युवक उसके नीचे आ गए।

बाल-बाल बचे दोनों युवक

अच्छी बात ये रही कि उस दौरान मौके पर बहुत से लोग मौजूद थे। ऐसे में भारी संख्या में वहां मौजूद भीड़ ने तुरंत एक्शन लिया और ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवको को बाहर निकाला।

गौरतलब है कि बटाला में गुरू नानक देव जी के विवाह पर्व के दौरान जालंधर रोड पर दो युवकों द्वारा ट्रेक्टर पर स्टंट किए जा रहे थे। इस दौरान ट्रेक्टर पल्ट गया और दोनों युवक नीचे आ गए।

हालांकि मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत ट्रेक्टर को सीधा करके युवकों को निकाल लिया गया। जिसके चलते उनका बचाव हो गया। इससे पहले कि पुलिस वहां पहुंचती युवक वहां से फरार हो गए। दोनों की पहचान नहीं हो पाई है।





Source link

Related posts

Jennifer Winget Viral Video: पति के साथ जमकर थिरकती नजर आईं जेनिफर विंगेट, सोशल मीडिया पर छाया रोमांस #JenniferWinget #ViralVideo #DynamiteNews

IPS केके ब‍िश्‍नोई की टीम ने पकड़ी हनीट्रैप गैंग, पुल‍िस के सामने फूट-फूटकर रोने लगी मह‍िला, VIDEO वायरल | ips kk bishnoi Team busted bijnor honeytrap gang woman accused cries video viral

IND vs AFG: तूफानी शतक जमाने वाले अभिषेक शर्मा के वायरल सेलिब्रेशन की असली वजह आई सामने, बल्लेबाज ने खुद किया खुलासा