‘हनुमान अंश’ की कमाई किस-किस में बटेगी? 450 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन, Bollywood Hindi News


Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 450 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं अब फिल्म सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे करने की ओर बढ़ रही है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। रिलीज के 84 दिन बाद भी फिल्म कमाई कर रही है। कहा जा रह है कि नीम करोली बाबा पर बनी यह फिल्म 100 दिन पूरे करने के बाद ही सिनेमाघरों से उतरेगी। आइए आपको बताते हैं कि इन 84 दिनों में इस फिल्म ने कितने करोड़ की कमाई की है और ये कमाई किन-किन में बटेगी।

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने अब तक भारत में 341.71 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। वहीं, फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 403.24 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। विदेशी बाजारों में भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां से फिल्म ने 48.80 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। भारत और विदेशों की कमाई मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 452.04 करोड़ रुपये हो गया है।

प्रोड्यूसर ने बताया, कितना था ‘हनुमान अंश’ का बजट?

हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत में फिल्म की को-प्रोड्यूसर अनुप्रिया ने इसके बजट, अपने निवेश और मुनाफे में हिस्सेदारी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म का कुल बजट 1.5 करोड़ रुपये से थोड़ा ज्यादा था। इसमें उन्होंने करीब 50 लाख रुपये का निवेश किया था, जो कुल बजट का लगभग एक-तिहाई हिस्सा था।

‘हनुमान अंश’ से जुड़े कितने लोगों को मिलेगा मुनाफा

फिल्म से होने वाली कमाई के बंटवारे के बारे में बताते हुए अनुप्रिया ने कहा, “सबसे पहले डिस्ट्रीब्यूटर्स अपना हिस्सा लेंगे। इसके बाद टैक्स और अन्य खर्चों का भुगतान किया जाएगा। फिर जो भी मुनाफा बचेगा उसे चारों पार्टनर्स (3 प्रोड्यूसर और डायरेक्टर) के बीच बांटा जाएगा। नियम के मुताबिक मुझे मुनाफे का एक-चाैथाई (25%) हिस्सा मिलेगा।”

थिएटर की कमाई से ही 50 करोड़ मिलने की उम्मीद

जब अनुप्रिया से पूछा गया कि फिल्म में 50 लाख रुपये लगाने के बाद उन्हें कितनी कमाई होने की उम्मीद है, तो उन्होंने कहा, ‘अभी तक तो ऐसा लग रहा है कि मैं 50 करोड़ रुपये कमा लूंगी। लेकिन यह सब अभी सिर्फ अनुमान है। हमें अभी OTT, म्यूजिक और सैटेलाइट डील करनी बाकी है।’

किसे मिली कितनी फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ में आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा का किरदार निभाने वाले शोभिनव सत्या को इस रोल के लिए लगभग 15 लाख रुपये मिले। राम नंदन भोसले का किरदार निभाने वाले चंदन के. आनंद को इस डिवोशनल ड्रामा में अपने रोल के लिए लगभग 8 लाख रुपये मिले। युवा नीम करौली बाबा का रोल करने के लिए विहान शेडगे को लगभग 5 लाख रुपये मिले। अनुभवी एक्टर अनिल रस्तोगी ने ‘हनुमान अंश’ में महंत जी का किरदार निभाकर लगभग 4 लाख रुपये कमाए। पूर्णिमा तिवारी, जिन्होंने नीम करौली बाबा की पत्नी राम बेटी शर्मा का किरदार निभाया है, उन्होंने कथित तौर पर 3.5 लाख रुपये कमाए। इंस्पेक्टर धर्म सिंह का किरदार निभाने वाले गुलशन पांडे को लगभग 3 लाख रुपये मिले।





Source link

Related posts

Udta Teer Box Office Day 6: Worldwide Total Nears Rs 43 Cr

Jailer 2 को Box Office पर 14वें दिन जोर का झटका, अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ लड़खड़ाई, ‘उड़ता तीर’ ने मारी गुलाटी – jailer 2 collection worldwide day 14 rajinikanth film faces major drop drishyam 3 collection day 27 udta teer box office day 6 nayyi navelli prahaar

बुधवार को भी ‘जेलर 2’ बनी नंबर वन, ‘दृश्यम 3’ से आगे निकली ‘राणाबाली’, ‘उड़ता तीर’ के कलेक्शन ने चौंकाया