हनुमान अंश की कास्ट से मिले अमित शाह, बाबा नीब करौली को लेकर कही ये बड़ी बात


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को हनुमान अंश फिल्म की कास्ट से मुलाकात की और नीब करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म की सफलता के लिए उन्हें बधाई दी। फिल्म की टीम, जिसमें फिल्ममेकर विशाल चतुर्वेदी और मुख्य अभिनेता शोभिनव सत्या शामिल थे, ने यहां शाह से मुलाकात की।

अमित शाह की ‘हनुमान अंश’ की कास्ट से मुलाकात 

शाह ने कहा, ‘आज मैंने नई दिल्ली में बाबा नीब करौली जी के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश की कास्ट से मुलाकात की।’ उन्होंने कहा, ‘सिनेमा के जरिए बाबा की आध्यात्मिक यात्रा और भगवान हनुमान के प्रति उनकी अद्वितीय भक्ति को लोगों तक पहुंचाने के इस सराहनीय प्रयास के लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई।’

फिल्म की सफलता पर टीम को दी बधाई

हनुमान अंश सात अगस्त को रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआती कमाई सिर्फ 10 लाख रुपये थी। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार, अब इसने दुनिया भर में 347.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। नीब करौली बाबा पर बनी यह फिल्म दो करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई थी और बॉक्स ऑफिस पर एक अप्रत्याशित सफलता बन गई है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)



Source link

Related posts

Hanuman Ansh: बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ की धूम, देश में गणेशोत्सव और महामेले का उल्लास

Hanuman Ansh And Mirzapur Box Office Collection Know Total Earning Of Vibe And Daayra – Entertainment News: Amar Ujala

सातवें सोमवार को Hanuman Ansh पर बरसी ‘बजरंग बली’ की आपार कृपा, ‘सीता राम’ के नाम का दिखा कमाल, छापा मोटा पैसा