‘हनुमान अंश’ ने मंडे को भी छापे करोड़ों, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का जलवा कायम, ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल बेहाल


बॉक्स ऑफिस पर इस समय कई फिल्मों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है. जहां करीना कपूर खान की ‘दायरा’ और कुणाल खेमू की ‘वाइब’ की कमाई सोमवार को लाखों में सिमट गई. वहीं, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 18वें दिन भी करोड़ों में कलेक्शन किया. दूसरी ओर, ‘हनुमान अंश’ की रफ्तार 7वें हफ्ते में भी थमती नजर नहीं आ रही है. चलिए यहां जानते हैं इन सभी फिल्मों ने मंडे को कितनी कमाई की है.

लाखों में सिमटी ‘दायरा’ की कमाई
18 सितंबर को रिलीज हुई करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि, वीकेंड पर इसकी कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला. शनिवार और रविवार, दोनों ही दिन ‘दायरा’ ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, सोमवार को फिल्म की कमाई लाखों में सिमट गई. 

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘दायरा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे को 45 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. 
  • इसके साथ ही फिल्म की भारत में चार दिनों की कुल नेट कमाई 4.95 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

‘वाइब’ ने मंडे को कितनी की कमाई?
कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर ‘वाइब’ भी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीमी रही और इसने पहले दिन 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली. शनिवार को यारी दूसरे दिन ‘वाइब’ ने 2.65 करोड़ रुपये कमाए, जबकि तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म का कलेक्शन 3 करोड़ रुपये रहा.

  • वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘वाइब’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार को 90 लाख रुपये की कमाई की है.
  • इसके साथ ही फिल्म की भारत में चार दिनों की कुल नेट कमाई अब 8.35 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 18वें दिन कितना कलेक्शन किया?
पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हो चुके हैं और अब भी इसकी कमाई जारी है. तीसरे रविवार को फिल्म ने 5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

  • वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 18वें दिन यानी तीसरे सोमवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की है. 
  • इसके साथ ही फिल्म का भारत में 18 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 217.45 करोड़ रुपये हो गया है.

‘हनुमान अंश’ ने 7वें मंडे कमाए इतने करोड़ रुपये
महान संत नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा अब भी बरकरार है. रिलीज के 7वें हफ्ते में भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है. फिल्म ने 7वें रविवार को 13.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर सभी को हैरान कर दिया. 

  • वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘हनुमान अंश’  ने रिलीज के 46वें दिन यानी 7वें मंडे को 4 करोड़ की कमाई की है.
  • जिसके बाद इस फिल्म की भारत में 46 दिनों की कुल नेट कमाई अब 275.88 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात



Source link

Related posts

दुनियाभर में छाया ‘हनुमान अंश’ का नाम, 350 करोड़ पार हुई कमाई, सफलता पर हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंचीं अनुप्रिया नागर – hanuman ansh producer anupriya nagar reaches ayodhya hanumangarhi temple 350 crore worldwide box office tmovj

Daayra Vs Vibe: कुणाल खेमू की फीकी कॉमेडी के आगे भी FAIL है करीना की क्राइम-थ्रिलर, अब तक ‘वाइब’ से आधी रही कमाई

‘नीम करोली बाबा’ की महिमा का विदेशों तक जलवा, 46वें दिन Hanuman Ansh का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देख उड़ जाएंगे होश