‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन


बॉलीवुड की ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ को बहुत प्यार मिल रहा है. वहीं ‘एवेंजर्स एंडगेम’ री-रिलीज हुई है. फैंस इस फिल्म को भी पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं रविवार को कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए है.

‘द वन: फोर्स ऑफ फॉरेस्ट’

सैकनिल्क के मुताबिक, ‘द वन’ ने तीसरे दिन 1 बजे तक 3.65 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2,857 शोज मिले. फिल्म को 30 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. 

दिन बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
तीसरा दिन (लाइव) 3.65 करोड़ (1 बजे तक) 30 परसेंट
टोटल 22.90 करोड़  

फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, तमन्ना भाटिया, श्वेता तिवारी और अनूप सोनी जैसे स्टार्स नजर आए. फिल्म में वन देवी की कहानी दिखाई गई है. इसी के साथ छठ महापर्व भी दिखाया गया है. फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूसर किया है. दीपक कुमार मिश्रा ने फिल्म को डायरेक्ट किया है.

हनुमान अंश

हनुमान अंश ने रविवार को 1 बजे तक 2.33 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1668 शोज मिले. फिल्म को 35 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

दिन बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
52वां दिन (लाइव) 2.33 करोड़ 35 परसेंट
टोटल 300.36  

इस फिल्म में नीम करौली बाबा की आधात्यमिक जर्नी दिखाई गई है. फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. शोभिनव सत्या ने फिल्म में नीम करौली बाबा का रोल निभाया. फिल्म जब रिलीज हुई थी तो दो हफ्ते फिल्म को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. लेकिन तीसरे हफ्ते में फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला और फिल्म अब लगातार कमाई कर रही है. फिल्म ने 300 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है.

फिल्म की कहानी और गानों को बहुत पसंद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका, ‘द वन’-‘हनुमान अंश’ का शनिवार को ऐसा रहा हाल

एवेंजर्स एंडगेम

फिल्म एवेंजर्स एंडगेम ने रविवार को 1 बजे तक 2.57 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 1,369 शोज मिले और 39.3 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.

दिन बॉक्स ऑफिस ऑक्यूपेंसी
तीसरा दिन 2.57 करोड़ (1 बजे तक) 39.3 परसेंट
बॉक्स ऑफिस 17.47 करोड़  

फिल्म के सारे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सैकनिल्क से लिए गए हैं. रविवार के कलेक्शन के आंकड़े अभी ऑफिशियली सामने नहीं आए हैं. रात 10.30 बजे तक फिल्म के रविवार के कलेक्शन के आंकड़े ऑफिशियली सामने आ जाएंगे.



Source link

Related posts

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने के थे ये 5 बड़े कारण, इसलिए नहीं मिली ऑडियंस, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस पर कमाई को तरसी अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा, दो दिन में हुआ बुरा हाल – mahakavya shree ramayana katha anjali arora box office collection report tmovj

Sep 2027 BO Report: इन 6 फिल्मों ने दी सितंबर में दस्तक, 1 फिल्म को छोड़, सबकी बजी बैंड, लेकिन गदगद हुआ बॉक्स ऑफिस