‘हनुमान अंश’ बनाकर किया कमाल, अनुप्रिया को आशीर्वाद देने घर पहुंचे बोनी कपूर, हुईं इमोशनल – neem karoli baba hanuman ansh box office 300cr Anupriya nagar met boney kapoor emotional video tmovb


‘हनुमान अंश’ ने हिंदी सिनेमा में एक नया अध्याय शुरू किया है. 2 करोड़ में बनी ये फिल्म 300 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. हर ओर इसकी चर्चा हो रही है. फिल्म ने साबित कर दिया किया अगर स्टोरी अच्छी हो, तो करोड़ों का बजट या महंगी लोकेशन से फर्क नहीं पड़ता है. अब गणेश चतुर्थी के मौके पर ‘हनुमान अंश’ की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर,  बोनी कपूर से मुलाकात करने पहुंचीं. दोनों की मुलाकात ने बॉलीवुड और आध्यात्मिक सिनेमा के बीच एक नया सेतु बनाया है.

बोनी कपूर से मिलीं अनुप्रिया 
बोनी कपूर ने अनुप्रिया नागर से मुलाकात कर फिल्म ‘हनुमान अंश‘ की असाधारण सफलता पर चर्चा की. ये मुलाकात उस समय हुई जब फिल्म की टीम उत्तर प्रदेश के दौरे पर थी और बड़ी-बड़ी हस्तियों से मिल रही थी. बोनी कपूर की अनुप्रिया से मुलाकात ने इस बात को साबित किया कि कैसे आध्यात्मिक थीम वाली फिल्में अब हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बना रही हैं. ‘हनुमान अंश’ ने नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी आध्यात्मिक विरासत को पर्दे पर उतारा, जो दर्शकों से गहराई से जुड़ा. 

गणपति उत्सव के मौके पर बोनी कपूर, अनुप्रिया के घर पहुंचे और उन्हें आशीर्वाद दिया. अनुप्रिया ने इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वो लिखती हैं कि बोनी कपूर अंकल से मिलना और उन्हें ‘हनुमान अंश’ के पीछे मेरी मेहनत और विश्वास की तारीफ करते सुनना मेरे लिए बेहद खास और भावुक पल था. 21 साल की उम्र में अपने सफर के लिए उनके जैसे अनुभवी व्यक्ति से सराहना मिलना ऐसी याद है, जिसे मैं हमेशा अपने साथ रखूंगी. आपके प्यार, अपनापन और हौसला बढ़ाने के लिए धन्यवाद. घर आने के लिए भी धन्यवाद. 

सम्बंधित ख़बरें

ये मुलाकात भविष्य में ऐसे और प्रोजेक्ट्स के लिए प्रेरणादायक साबित हो सकती है, जहां युवा निर्माता और अनुभवी बॉलीवुड हस्तियां मिलकर आध्यात्मिक और सामाजिक संदेश वाली फिल्में बना सकें. ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 96 गुना रिटर्न दिया है. फिल्म ने ओपनिंग डे पर महज 10 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन धीरे-धीरे इसने दर्शकों का दिल जीत लिया.

अनुप्रिया नागर ने कहा कि फिल्म की सफलता “महाराज जी का चमत्कार” है और वो इस सक्सेस को आध्यात्मिक शक्ति को समर्पित करती हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

300 करोड़ क्लब हनुमान अंश! प्रोड्यूसर ने कैंची धाम जाकर मनाया जश्न, लिखा- हनुमान भरोसे… – Hanuman Ansh producer Anupriya nagar visited kainchi dham neem karoli baba box office 300 crore club tmovh

हनुमान अंश की आंधी में पिटी अक्षय कुमार की हैवान! एक्टर ने दर्द बयां कर मांगा सपोर्ट- कोई तो फिल्म देखो – Akshay kumar haiwaan actor mohit urges people to watch film emotional video hanuman ansh box office tmova

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी पड़ी मार, 40वें दिन बड़े बजट की ये 9 फिल्में हो गईं धराशायी, बन गया नया रिकॉर्ड