‘हनुमान अंश’ ही नहीं, 51 साल पहले एक धार्मिक फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर किया था कब्जा, थिएटर बन गए थे मंदिर


Last Updated:

धार्मिक फिल्मों का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता है.ये साल 2026 में आई ‘हनुमान अंश’ से साबित कर दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई से न सिर्फ लोगों को हैरान किया, बल्कि मेकर्स के भी होश उड़ा रखे हैं.लेकिन 51 साल पहले भी एक फिल्म आई थी, जिसने कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. वो फिल्म है, ‘जय संतोषी मां’. साल 1975 में आई इस फिल्म में लोगों ने थिएटर में आरती करना और प्रसाद बांटना शुरू कर दिया था. लोग थिएटर के बाहर जूते उतारकर जाने लगे थे.

नई दिल्ली. छोटे बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर रखा है. फिल्म देखते ही देखते शानदार कमाई कर रही है, तो वहीं 51 साल पहले रिलीज हुई ‘जय संतोषी मां’ ने भी सिनेमाघरों में इसी तरह का माहौल बना दिया था कि थिएटर मंदिरों में बदल गए थे. फिल्म देखने पहुंचे लोग पर्दे के सामने आरती करते, फूल चढ़ाते और प्रसाद बांटते थे. ‘हनुमान अंश’ और ‘जय संतोषी मां’ की सफलता से एक बार फिर साबित होता है कि आस्था से जुड़ी कहानियां दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ती हैं. (फोटो एआई की मदद से बनाई गई है. )

साल 1975 में रिलीज हुई ‘जय संतोषी मां’ का निर्देशन विजय शर्मा ने किया था,फिल्म के निर्माता सतराम रोहरा थे. फिल्म में कन्नन कौशल, भारत भूषण, आशीष कुमार और अनीता गुहा जैसे कलाकारों ने अपने किरदारों में जान फूंक दी थी. कम बजट में बनी इस फिल्म की कहानी संतोषी माता की महिमा और उनके भक्तों की आस्था पर आधारित थी. रिलीज के बाद इस फिल्म की लोकप्रियता भी धीरे-धीरे बढ़ती चली गई थी.

‘जय संतोषी मां’ जब रिलीज हुई तो, महिलाएं और बुजुर्ग दूर-दराज के गांवों और कस्बों से इसे देखने पहुंचे थे. लोग बैलगाड़िया भर-भरकर इस फिल्म को देखने पहुंचे थे. फिल्म शुरुआत में धीमी रफ्तार से आगे बढ़ी, लेकिन देखते ही देखते फिल्म को माउथपब्लिसिटी का ऐसा फायदा मिला कि फिल्म हिट हो गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस फिल्म को लेकर तो लोग इतने दीवाने हो गए थे कि लोग थिएटर के बाहर चप्पलें उतार कर जाते थे. फिल्म को इतनी श्रद्धा के साथ देखते थे कि थिएटर में आरती के बाद प्रसाद भी बांटा जाता था. फिल्म शोले के टक्कर में रिलीज हुई थी. फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ सिनेमाघरों में दर्शक फिल्म शुरू होने से पहले फूल, चावल और सिक्के चढ़ाते थे. कई जगह फिल्म के प्रदर्शन को धार्मिक आयोजन जैसा माहौल मिल गया था. इस तरह सिनेमाघर और पूजा-पाठ के बीच एक अनोखा रिश्ता बनता दिखाई दिया. ये कहना गलत नहीं होगा कि थिएटर उस वक्त मंदिरों की तरह पूजने लगे थे.

इस फिल्म के साथ ही अमिताभ और धर्मेंद्र की ‘शोले’ भी रिलीज हुई थी. वो फिल्म भी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. लेकिन उस फिल्म के साथ रिलीज होकर भी जय संतोषी मां ने अपना जलवा कायम रखा और फिल्म रिलीज के बाद सिनेमाघर हाउसफुल रहा करते थे.

वहीं अब 51 साल बाद साल 2026 में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने भी धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों पर बनी फिल्मों की ताकत को चर्चा में ला दिया है. नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित इस फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है. फिल्म शुरुआती 2 हफ्तों में तो कोई कमाल नहीं दिखा सकी थीं.

इसके बाद तो फिल्म ने ऐसा कमाल किया कि फिल्म ने सफलता के झंडे ही गाड़ दिए थे. महज 2 करोड़ के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ ने अब तक दुनियाभर में तकरीबन 431.85 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है.फिल्म के गाने भी काफी हिट हुए हैं. खुद मेकर्स भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि उन्हें भी ये उम्मीद नहीं थी कि फिल्म इतनी जबरदस्त कमाई कर सकती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

2000s में सलमान खान ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, निभाए ऐसे कॉमिक रोल, हंसी से गूंज उठे थे थिएटर

‘दृश्यम 3’ ने तोड़ा ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

जेलर 2 एडवांस बुकिंग:रजनीकांत की फिल्म का विदेशों में जलवा, रिलीज से पहले कमाए करोड़ों, भारत में कैसा है हाल? – Jailer 2 Advance Booking Rajinikanth Movie Collected 22 Crore At Global Box Office