‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ के पार, ‘भूत बंगला’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड


Hanuman Ansh Box office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों ‘हनुमान अंश’ का बोलबाला देखने के लिए मिल रहा है. ये एक के बाद एक बड़ा रिकॉर्ड बना रही है. वहीं, कई फिल्मों के तो रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. इसके साथ ही ये इंडियन सिनेमा के इतिहास की भी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है. ऐसे में अब इसने इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. चलिए बताते हैं फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है.

Continues below advertisement

‘हनुमान अंश’ का 38वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया है. भले ही फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही थी लेकिन बाद में इसने जो रफ्तार पकड़ी उसके आगे हर कोई धराशायी हो गया. इसने पहले दिन 10 लाख का बिजनेस किया था. जबकि ये सिलसिला दो हफ्तों तक चला और तीसरे हफ्ते से इसकी कमाई बढ़नी शुरू हो गई थी और अब ये 6वें हफ्ते में भी धुआंधार प्रदर्शन कर रही है. – सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने पहले हफ्ते 1.08 करोड़ का बिजनेस किया था.- फिल्म ने दूसरे हफ्ते 40 लाख कमाए थे तो तीसरे हफ्ते 10.40 करोड़ का कारोबार किया था.- मूवी ने चौथे हफ्ते 61 करोड़ और पांचवे हफ्ते 90.25 करोड़ कमाए थे.

Continues below advertisement

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ऑक्यूपेंसी
डे-38 22.75 करोड़ (10.30 बजे तक) 56.0%
टोटल कलेक्शन 214.88 करोड़  

यह भी पढ़ें: तेलुगु फिल्म ‘इरुमुडी’ की OTT रिलीज कंफर्म, बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 555% प्रॉफिट

2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनी ‘हनुमान अंश’ (नेट)

इतना ही नहीं, ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी बना दिया है. इंडिया में 200 करोड़ का आंकड़ा पार करते ही फिल्म इस साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है. इसने ‘भूत बंगला’ (199.23 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है. देखिए टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट…

1. धुरंधर 2- 1186.32 करोड़2. बॉर्डर 2- 362.76 करोड़3. हनुमान अंश- 214.88 करोड़4. भूत बंगला- 199.23 करोड़5. मिर्जापुर द मूवी- 184.95 करोड़6. धमाल 4- 177.92 करोड़7. आवारापन 2- 156.05 करोड़8. टॉक्सिक (हिंदी)- 149.07 करोड़9. वेलकम टू द जंगल- 137.93 करोड़10. कॉकटेल 2- 104.53 करोड़

यह भी पढ़ें: इंडियन सिनेमा की टॉप 9 मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्में, जिसने कमाया 1000% से ज्यादा प्रॉफिट ‘हनुमान अंश’ ने दुनियाभर में 250 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री

गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ 11 सितंबर को ग्लोबली भी रिलीज हो चुकी है. इसी के साथ ही ये बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 37 दिनों में 236.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. 38वें दिन के कलेक्शन के बाद अब ये फिल्म 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर चुकी है.

बहरहाल, ‘हनुमान अंश’ के बारे में बात करें तो इस फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा पर आधारित है, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का बजट 1.8 करोड़ है.



Source link

Related posts

41वें दिन बॉक्स ऑफिस की ‘किंग’ बनी Hanuman Ansh, नीम करोली बाबा ने दिखाया चमत्कार, बदल गया कमाई का समीकरण

अपना बजट भी क्लियर नहीं कर पाएगी ‘Toxic’! भारत में 150 करोड़ भी पार नहीं; फिर भी किस टॉप 10 लिस्ट में शामिल?

रिलीज- 16 सितंबर 2016 | बजट- 30 करोड़ | कमाई- 157 करोड़: जब 3 हीरोइनों ने मिलकर बिगाड़ा था बॉक्स ऑफिस का हिसाब