हरिद्वार में गले में अजगर डाल कर घूम रहे युवक का वीडियो वायरल, National Hindi News


हरिद्वार। खड़खड़ी क्षेत्र में गले में अजगर डाल कर घूमते एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो खड़खड़ी रेलवे फाटक के पास का बताया जा रहा है। गले में अजगर लटकाए युवक को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान अखबार इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने भी संज्ञान लिया है। वहीं डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की जानकारी मिली है। वन विभाग की टीम से वीडियो की जांच कराई जा रही है।

वीडियो की लोकेशन और उसमें दिखाई दे रहे युवक की पहचान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

प्लीज छोड़ दीजिए… हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही लड़की, जमुई के बदसलूकी के मामले में अब तक क्या क्या हुआ?

हाई हील में लड़कों का डांस देख दंग रह गईं महिलाएं, रजिया गाने पर शानदार परफॉर्मेंस ने जीता सबका दिल – Boys Wearing High Heels Dance On Razia Song Video Goes Viral On Social Media

संतकबीरनगर में कोचिंग से लौट रहे छात्रों पर बदमाशों ने की फायरिंग, वीडियो वायरल