‘हर 2-3 साल में तुम्हारे ब्रेकअप होते हैं’, उदिति पर स्काउट का पर्सनल अटैक, सुनकर भड़कीं अरिश्फा खान


‘बिग बॉस 20’ का बीता हफ्ता काफी उठा-पटक भरा रहा। एक तरफ मैरी कॉम शो से बाहर हो गईं तो दूसरी तरफ स्काउट और लव गिल होस्ट रोहित शेट्टी के निशाने पर रहे। रोहित शेट्टी ने स्काउट और लव गिल को साफ-साफ शब्दों में बताया कि दोनों की दोस्ती बाहर कैसी दिख रही है। वहीं रविवार को स्काउट की गर्लफ्रेंड काश्वी हिरानंदानी ने भी एंट्री ली, जिन्होंने स्काउट को साफ-साफ शब्दों में लव गिल से दोस्ती तोड़ने को कह दिया। हालांकि, 2 दिन तक कट आउट करने के बाद स्काउट फिर लव गिल से बात करते दिखे, जिसे लेकर घरवाले उनकी आलोचना करते हैं। इसी बीच घर में नया कैप्टेंसी टास्क शुरू किया गया, जिसके बीच पहले तो यंग और गुल्लू आपस में भिड़ गए और इसके बाद स्काउट, अरिश्फा खान की तूतू-मैंमैं हो गई। इस बीच अरिश्फा का बचाव करते हुए उदिति की भी स्काउट से बहस हो गई।

कैप्टेंसी टास्क के दौरान हुआ बवाल

घर का नया कैप्टन बनने को लेकर घरवालों में जबरदस्त होड़ देखने को मिली। इसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया और जब उदिति ने झगड़े के दौरान अरिश्फा का बचाव किया तो स्काउट उदिति से भी भिड़ गए। लड़ाई के दौरान स्काउट ने उदिति पर कुछ पर्सनल कमेंट भी कर दिए और कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर खुद उदिति भी हैरान रह गईं और अरिश्फा ने स्काउट को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

स्काउट और अरिश्फा की हुई लड़ाई, बीच में आईं उदिति

मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में अरिश्फा और स्काउट को बहस करते देखा जा सकता है। स्काउट, अरिश्फा को चिढ़ाते हैं और उन्हें ‘सड़े हुए सेब’ कहते हैं। ये सुनकर वह काफी भड़क गईं। अरिश्फा कहती हैं कि ‘तुम्हारे पास मुझसे लड़ने के अलावा इस शो में और कुछ नहीं है।’ इस पर स्काउट कहते हैं- ‘देखो कौन बोल रहा है।’ स्काउट लगातार, अरिश्फा को निशाना बनाते हैं, जिस पर उदिति उनके बचाव में सामने आती हैं और उन्हें बीते वीकेंड का वार की याद दिलाती हैं, जिस पर स्काउट भड़क जाते हैं और कहते हैं- ‘तुम्हारे हर 2-3 साल में ब्रेकअप होते होंगे, हमारे नहीं होते।’

किस पर लटकी नॉमिनेशन की तलवार

इस हफ्ते के नॉमिनेशन टास्क कीबात करें तो इस वीक घर से बाहर होने के लिए 6 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हैं। जिन 6 लोगों पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी है, उनमें गुल्लू यानी कुशल तंवर, कनिका मान, स्काउट ओपी, लव गिल, आम्रपाली दुबे और आसिफ खान शामिल हैं। इस वीक जिनके पास दो लाइफलाइन बची हैं, वह तो बच जाएगा, लेकिन जिनके पास मात्र एक लाइफलाइन है, उन पर घर से बेघर होने का खतरा मंडरा रहा है, अब देखना ये है कि इस हफ्ते कौन बचता है और कौन शो से बाहर होता है।

ये भी पढ़ेंः ‘मिर्जापुरः द मूवी’ ओटीटी रिलीज, अब घर बैठे देखिए कालीन भैया-गुड्डू पंडित का भौकाल, ‘एक्सटेंडेड कट’ के साथ आई फिल्म





Source link

Related posts

बिग बॉस 20:यंग और स्काउट की दोस्ती में दरार, कनिका बनीं नई कप्तान; बहस में किसने लिया काशवी का नाम? – Bigg Boss 20 Promo Rift Between Yung And Scout Friendship Kanika New Captain Uditi Singh

Bigg Boss 20: घर को मिला नया कैप्टन, अब घरवालों से लेगा चुन-चुनकर बदला, माही से आसिफ तक सबकी निकलेगी हेकड़ी, Bigg-boss Hindi News

BB 20: ‘मैं बड़ी मुश्किल से बाहर निकली हूं’, लव गिल का छलका दर्द, स्काउट से कहा- तूने मुझे बर्बाद कर दिया