छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहां पढ़ाने वाले गुरुजी ने नाबालिग छात्रा से लगातार एक साल तक शारीरिक शोषण करने करता रहा। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शिक्षक पीड़िता को अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 17 सितंबर को प्रार्थी ने भटगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सलका निवासी शिक्षक मधुसुदन गुप्ता उसकी नाबालिग भतीजी के साथ पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा है। आरोपी पीड़िता के अश्लील फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
जांच के बाद सूरजपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 64(2)(m), 351(3) तथा पॉक्सो (पाक्सो) एक्ट की धारा 4 व 6 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई थी। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक मधुसुदन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।