हाईवे की सर्विस लेन में सूखा रहे थे मक्का, ASI ने समझाया एफआईआर का गणित, तब हटाने को तैयार हुए किसान – farmers drying corn on service lane asi told that fir can be done on them video went viral


Farmers Video: किसानों को मक्का सुखाना था, जगह नहीं मिली तो सर्विस लेन में ही फैला दिया। बाद में पुलिस ने आकर समझाया कि ये क्यों गलत है, तब उन्हें अपनी गलती समझ आई। समझाने के लिए उन्हें एफआईआर होने न होने वाला पूरा मसला ही बताना पड़ गया।

हाईवे की सर्विस लेन में सूख रहा था मक्का,
घर की छत और आंगन में सूखने वाले अनाज अब हाईवे की सैर कर रहे हैं। कुछ किसान अनाज सुखाने के लिए हाईवे और इससे लगी सर्विस लेन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हैरत की बात है कि किसानों को खुद इसमें कोई कमी नहीं लगी। फिर पुलिस वाले को आकार मामला संभालना पड़ा। उन्होंने सीधे एफआईआर होने की बात रख दी और वही हुआ जो वो चाहते थे। हाईवे की सर्विस लेन में सूख रहा था मक्का, ASI ने समझाई एफआईआर की तिकड़म, तब हटाने को तैयार हुए किसान

आधा सर्विस लेन ले लिया

Afaqkhan_tsi_kannauj नाम के इंस्टाग्राम चैनल से ये वीडियो शेयर किया गया है। इसमें सड़क पर फैला मक्का दिखता है और पुलिस के साथ दो किसान भी। ASI पूछते हैं कि तुमने आधा सर्विस लेन ले लिया है। रात में कोई धोखा खा जाए तो। इस पर किसान जवाब देता है कि रात में पीछे कर देते हैं।

पहले से कानून बदला है

ASI कहते हैं कि पहले से अब कानून बदल चुका है। अब अगर कोई एक्सीडेंट होगा तो एफआईआर में कारण लिखा जाएगा। कारण मक्का होगा फिर आपका नाम भी आएगा और आप पकड़े जाएंगे।

कोई मार गया तो

​ ​

वो आगे कहते हैं कि कोई भी नुकसान होगा तो तुम जिम्मेदार होगे। फिर चाहे गाड़ी का नुकसान हो या फिर कोई मर जाए। तुमने आधी सर्विस लेन तो ले ली है। कारण में पकड़े जाओगे। वीडियो देखिए।

जागरूकता फैलाते TSI

​ ​

TSI अफाक खान ने पहले भी ऐसे वीडियो बनाते रहे हैं। वो कन्नौज में पोस्टेड हैं और अपने क्षेत्र में काफी फेमस हैं। वो शहर में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करते हैं। वो कभी शराब पिए बैटरी रिक्शा वाले को रोकते हैं तो कभी बंद रेलवे फाटक से निकलते लोगों को टोक देते हैं।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।… और पढ़ें



Source link

Related posts

GMCH Bettiah Controversy | Security Guard Viral Video Probe Demand

फैक्ट चेक: CJP के प्रदर्शन से पहले जंतर मंतर पर कूड़ा फैलाए जाने का नहीं है ये वीडियो – cjp protest viral video panipat municipal workers strike fact check ntc aktw

टाटा सिएरा पर गिरा भारी-भरकम कंटेनर, बाल-बाल बचे मालिक:वायरल वीडियो के बाद क्यों हो रही एसयूवी की चर्चा? – Tata Sierra Owner Escapes Unhurt After Container Falls On Suv; Video Goes Viral