हिंदी ‘बिग बॉस’ को छोड़िए! बंगाल और मलयालम में मचा बवाल, कहीं लिपलॉक तो कहीं प्रपोजल पर विवाद


सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में हर दिन नए धमाके और ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. शो में कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई और ड्रामे ने दर्शकों को बांधे रखा है. वहीं, बीते वीकेंड का वार में आसिफ खान घर से बेघर हो गए. 

इस बीच सिर्फ हिंदी ही नहीं, बल्कि बिग बॉस के मलयालम और बंगाली वर्जन में भी जबरदस्त बवाल मचा हुआ है. कहीं लिपलॉक तो कहीं प्रपोजल को लेकर विवाद छिड़ा है.

‘बिग बॉस’ मलयालम में मचा बवाल
‘बिग बॉस मलयालम सीजन 8’ में इन दिनों नेहा फातिमा और संतोष राज उर्फ ताशी के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा हो रही है. 21 साल की नेहा ने हाल ही में 35 साल के ताशी को प्रपोज किया, जिसके बाद शो में नया विवाद खड़ा हो गया. इस मामले को लेकर नेहा के माता-पिता भी वीकेंड एपिसोड में बिग बॉस के सेट पर पहुंच गए.

वे स्टेज पर काफी इमोशनल नजर आए और बेटी से शो छोड़कर घर लौटने की गुजारिश की. उनका कहना था कि नेहा भावनाओं में बहकर अपना गेम खराब कर रही हैं और दूसरे लोग इसका फायदा उठा रहे हैं. 

वहीं, इस हफ्ते वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट वेदांगी चेरुक्ट्टू को शो से बाहर होना पड़ा.

‘बिग बॉस’ बंगला में लिपलॉक पर विवाद
‘बिग बॉस बांग्ला सीजन 3’ भी इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से सुर्खियों में है. शो में राजवीर डे और नंदिनी गुप्ता के बीच बढ़ती नजदीकियों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. शो में दोनों के गार्डन एरिया में लिपलॉक करते नजर आए. इसके कई वीडियो क्लिप्स तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

इन क्लिप्स को देखकर दर्शक सवाल उठा रहे हैं कि फैमिली रियलिटी शो में इस तरह के रोमांटिक सीन दिखाना सही नहीं.





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: ‘उसको पता नहीं है…’,Yung DSA ने गर्लफ्रेंड को 10-12 बार किया चीट, स्काउट के सामने कुबूल की बात

Bigg Boss 20: फूट-फूटकर रोई भोजपुरी एक्ट्रेस, क्या अरिश्फा आम्रपाली के लिए देगी अपनी लाइफलाइन की कुर्बानी

Bigg Boss 20 में मचा बवाल, बर्तन धोने को लेकर स्काउट और काजी के बीच हाथापाई तक पहुंची बात, Bigg-boss Hindi News