हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट तोक्यो में प्रीमियम इम्पीरियल पुरस्कार से सम्मानित


इसरो वैज्ञानिक एन. वलारमथी | ट्विटर/@DrPVVenkitakri1

लॉस एंजिलिस, 29 अक्टूबर (भाषा) ऑस्कर विजेता अभिनेत्री केट ब्लैंचेट (57)को तोक्यो में जापान के प्रतिष्ठित प्रीमियम इम्पीरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

अभिनेत्री ने सम्मान मिलने पर कहा कि रचनात्मक प्रक्रिया में संदेह अहम है। उन्होंने कहा कि यह सवाल उठाने, खोज करने और बदलाव लाने का अवसर देता है। जापान आर्ट एसोसिएशन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार चित्रकला, मूर्तिकला, वास्तुकला, संगीत और थिएटर/फिल्म के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।

जापान की राजकुमारी हिताची ने तोक्यो के मोटो-अकासाका जिले में स्थित मेइजी किनेनकान में ब्लैंचेट को बुधवार को सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक प्रशस्ति-पत्र और 1.5 करोड़ येन ( करीब एक लाख अमेरिकी डॉलर) की सम्मान राशि प्रदान की गई।

ब्लैंचेट ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास हमेशा उन भावों को समझने का रहा है, जिन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अभिनय अपने सबसे खराब रूप में शाब्दिक अर्थों तक सीमित हो सकता है, लेकिन अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में लोगों को निःशब्द कर सकता है।

उन्होंने कहा कि वह कही गई बातों, अनकही बातों और उन भावों के बीच अर्थ तलाशती हैं, जिन्हें लोग कहना चाहते हैं या कह नहीं पाते।

अभिनेत्री ने कहा कि अपनी बात पूरी तरह व्यक्त कर पाने को लेकर उनके मन में हमेशा संदेह रहता है और एक महिला के मामले में इसे अक्सर आत्मविश्वास की कमी समझ लिया जाता है, जबकि ऐसा नहीं है।

उन्होंने कहा कि यही संदेह उनकी कला की शुरुआत है और उन्हें सुनने, देखने तथा महसूस करने में मदद करता है। ब्लैंचेट को फिल्म ‘द एविएटर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री और ‘ब्लू जैस्मिन’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ऑस्कर मिल चुका है।

भाषा धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.



Source link

Related posts

Halloween 2026: इस हैलोवीन घर बैठे देखें हॉलीवुड की 5 सबसे डरावनी फिल्में, डर के कारण कांप उठेगी रूह

90 के दशक की मशहूर सिंगर सुनीता राव: ‘परी हूं मैं’ से मिली पहचान और अब कहां हैं बॉलीवुड की यह डीवा?

Aishwarya Rai Birthday | Bollywood To Hollywood Career Journey Analysis