हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट तोक्यो में प्रीमियम इम्पीरियल पुरस्कार से सम्मानित



आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 


ऑस्कर विजेता अभिनेत्री केट ब्लैंचेट (57)को तोक्यो में जापान के प्रतिष्ठित प्रीमियम इम्पीरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।


 


अभिनेत्री ने सम्मान मिलने पर कहा कि रचनात्मक प्रक्रिया में संदेह अहम है। उन्होंने कहा कि यह सवाल उठाने, खोज करने और बदलाव लाने का अवसर देता है। जापान आर्ट एसोसिएशन द्वारा दिया जाने वाला यह पुरस्कार चित्रकला, मूर्तिकला, वास्तुकला, संगीत और थिएटर/फिल्म के क्षेत्र में आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है।


 


जापान की राजकुमारी हिताची ने तोक्यो के मोटो-अकासाका जिले में स्थित मेइजी किनेनकान में ब्लैंचेट को बुधवार को सम्मानित किया। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक प्रशस्ति-पत्र और 1.5 करोड़ येन ( करीब एक लाख अमेरिकी डॉलर) की सम्मान राशि प्रदान की गई।


 


ब्लैंचेट ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि उनका प्रयास हमेशा उन भावों को समझने का रहा है, जिन्हें शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अभिनय अपने सबसे खराब रूप में शाब्दिक अर्थों तक सीमित हो सकता है, लेकिन अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में लोगों को निःशब्द कर सकता है।



Source link

Related posts

हॉलीवुड अभिनेत्री केट ब्लैंचेट तोक्यो में प्रीमियम इम्पीरियल पुरस्कार से सम्मानित

हॉलीवुड के ये Gen Z स्टार, एक्टिंग से म्यूजिक तक मचा रहे धमाल

Top 5 Highest Grossing Hollywood Movies From Avtar To Jurassic World Avengers And Franchise Box Office Collection News In Hindi – Entertainment News: Amar Ujala