हॉलीवुड में अब युवा सितारों का दबदबा बढ़ता जा रहा है. फिल्मों से लेकर म्यूजिक और फैशन तक, कई जेन जी सेलेब्स अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. इनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ अमेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि भारत समेत दुनिया के कई देशों में युवा इन्हें पसंद करते हैं. सोशल मीडिया पर भी इनके गाने, फिल्में और स्टाइल अक्सर चर्चा में रहते हैं. (Image Credits- Zendaya Instagram)
खास बात यह है कि ये सितारे सिर्फ अपने काम के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ, फैशन और लाइफस्टाइल को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. कोई अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीत रहा है, तो कोई अपने गानों से युवाओं के बीच पॉपुलर हो रहा है. आइए जानते हैं हॉलीवुड के ऐसे ही 5 जेन जी स्टार्स के बारे में. (Image Credits- Jenna Ortega)
1. ओलिविया रोड्रिगो- जन्म: 20 फरवरी, 2003
ओलिविया रोड्रिगो एक अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की थी, लेकिन उन्हें दुनियाभर में पहचान अपने गानों से मिली. उनका गाना ड्राइवर्स लाइसेंस रिलीज होते ही काफी पॉपुलर हो गया था. इसके बाद गुड फॉर यू और वेम्पायर जैसे गानों ने भी खूब चर्चा बटोरी. ओलिविया के गाने प्यार, ब्रेकअप और लाइफ से जुड़ी फीलिंग्स से जुड़े होते हैं, जिससे युवा खुद को उनसे जोड़ पाते हैं. म्यूजिक के साथ-साथ उनका फैशन भी लोगों का ध्यान खींचता है. (Image Credits- Olivia Rodrigo)
2. सिडनी स्वीनी जन्म: 12 सितंबर, 1997
सिडनी स्वीनी हॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. उन्हें टीवी सीरीज ‘यूफोरिया’ में केसी हॉवर्ड के किरदार से काफी पहचान मिली. इसके अलावा वह ‘एनीवन बट यू’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. सिडनी ने कम उम्र में ही फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है. एक्टिंग के अलावा उनके फैशन और रेड कार्पेट लुक्स की भी खूब चर्चा होती है. वो अपने काम के साथ बिजनेस की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं. उनकी बढ़ती पॉपुलैरिटी उन्हें आज के चर्चित युवा हॉलीवुड सितारों में शामिल करती है.
Image Credits- Instagram Sydney sweeney)
3. टिमोथी शैलमे
जन्म: 27 दिसंबर, 1995
टिमोथी शैलमे हॉलीवुड के उन एक्टर्स में शामिल हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अपनी एक्टिंग से खास पहचान बना ली है. वह ‘कॉल मी बाय योर नेम’, ‘ड्यून’ और ‘वोंका’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. टिमोथी को उनके अलग-अलग किरदारों के साथ-साथ उनके फैशन के लिए भी जाना जाता है. वो अक्सर रेड कार्पेट पर ऐसे कपड़े पहनते हैं, जो बाकी सेलेब्रेटीज से अलग होते हैं. उनकी फिल्मों और स्टाइल को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा होती है. यही वजह है कि वह युवा दर्शकों के बीच काफी फेमस हैं.
(Image Credits- Instagram Timothée Chalamet)
4. मिली बॉबी ब्राउन
जन्म: 19 फरवरी, 2004
मिली बॉबी ब्राउन को नेटफ्लिक्स की मशहूर सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ में इलेवन का किरदार निभाकर दुनियाभर में पहचान मिली. उन्होंने बहुत कम उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी और धीरे-धीरे हॉलीवुड की चर्चित युवा एक्ट्रेसेज में शामिल हो गईं. मिली ‘एनोला होम्स’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं. एक्टिंग के अलावा उन्होंने अपना ब्यूटी ब्रांड फ्लोरेंस बाय मिल्स भी शुरू किया है. वो अपने फैशन और पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं. उनकी कहानी दिखाती है कि कम उम्र में भी अपने काम और बिजनेस के जरिए बड़ी पहचान बनाई जा सकती है.
(Image Credits- Millie Bobby Brown Instagram)
5. जैकब एलोर्डी
जन्म: 26 जून, 1997
जैकब एलोर्डी एक ऑस्ट्रेलियाई एक्टर हैं, जिन्होंने हॉलीवुड में अपनी खास जगह बनाई है. उन्हें ‘यूफोरिया’ में नैट जैकब्स के किरदार से काफी पॉपुलैरिटी मिली. इसके बाद वह ‘द किसिंग बूथ’ और ‘सॉल्टबर्न’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए. जैकब अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लंबे कद, स्टाइल और फैशन सेंस के लिए भी चर्चा में रहते हैं. उनके किरदार अक्सर अलग-अलग तरह के होते हैं, जिससे उन्हें अपनी एक्टिंग दिखाने के कई मौके मिले हैं. आज वह उन युवा एक्टर्स में गिने जाते हैं, जिनके आने वाले प्रोजेक्ट्स पर दर्शकों की नजर रहती है.
(Image Credits- Jacob Elordi Fan page)
6. सबरीना कारपेंटर
जन्म: 11 मई, 1999
सबरीना कारपेंटर अमेरिकी सिंगर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने गानों से दुनियाभर में पहचान बनाई है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिज्नी चैनल के शो ‘गर्ल मीट्स वर्ल्ड’ से की थी. हालांकि, उन्हें म्यूजिक की दुनिया में ‘एस्प्रेसो’, ‘प्लीज प्लीज प्लीज’ और ‘टेस्ट’ जैसे गानों से काफी पॉपुलैरिटी मिली. सबरीना के गाने सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जाते हैं. म्यूजिक के अलावा उनके फैशन और स्टेज परफॉर्मेंस की भी चर्चा होती है. अपने अलग अंदाज और पॉप म्यूजिक के चलते वह जेन जी के बीच काफी पॉपुलर हैं. (Image Credits- Instagram Sabrina Carpenter)
7. बिली एलीश
जन्म: 18 दिसंबर, 2001
बिली एलीश अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर हैं, जिन्होंने बहुत कम उम्र में म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बना ली. उन्हें अपने गाने ‘ओशियन आइज’ से शुरुआती पहचान मिली थी. इसके बाद ‘बैड गाय’, ‘हैपियर दैन एवर’ और ‘वट वॉज आय मेड फॉर’? जैसे गानों ने उन्हें दुनियाभर में पॉपुलर बना दिया. बिली अपने गानों के साथ-साथ अपने अलग फैशन और बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने अपने म्यूजिक के लिए कई बड़े अवॉर्ड जीते हैं और ऑस्कर भी अपने नाम किया है. उनकी सफलता दिखाती है कि जेन जी के कलाकार अपनी अलग सोच और टैलेंट से म्यूजिक की दुनिया में नई पहचान बना रहे हैं.
(Image Credits- Instagram Billie Eilish)
हॉलीवुड में क्यों बढ़ रहा है जेन जी स्टार्स का दबदबा?
आज जेन जी स्टार्स फिल्मों और म्यूजिक के जरिए अपनी पहचान बना रहे हैं. सोशल मीडिया ने भी उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है. अब फैंस सिर्फ अपने फेवरेट स्टार्स का काम ही नहीं देखते, बल्कि उनके फैशन, डेली लाइफ और विचारों में भी इंटरेस्ट लेते हैं. ओलिविया रोड्रिगो से लेकर जैकब एलोर्डी तक ये सितारे दिखाते हैं कि हॉलीवुड में युवा टैलेंट के लिए मौके लगातार बढ़ रहे हैं. आने वाले वक्त में इनमें से कई सेलिब्रिटीज एंटरटेनमेंट की दुनिया में और बड़ी पहचान बना सकते हैं. (Image Credits- Dua Lipa Instagram)