हॉलीवुड चले Varun Dhawan, करेंगे दमदार एक्शन ; बड़े निर्माता की फिल्म में हुई ‘बॉर्डर 2’ एक्टर की एंट्री?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल (Sunny Deol) स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के सुपरहिट होने बाद वरुण धवन( Varun Dhawan) का डूबता करियर ट्रैक पर लौटा था। अब हाल ही में वरुण धवन अपने करियर का सबसे बड़ा स्टेप लेने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता जल्द ही एक बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं।

हॉलीवुड फिल्म में दमदार एक्शन करेंगे वरुण धवन?

पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वरुण निर्माता लॉरेंस कासानॉफ के एक बड़े पैमाने पर बनने वाली हॉलीवुड एक्शन फिल्म से जुड़ रहे हैं। प्रोड्यूसर को मॉर्टल कॉम्बैट फ्रैंचाइज से जुड़ाव के लिए जाना जाता है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि वरुण धवन को जो हॉलीवुड प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है, उसकी कहानी ‘समानांतर ब्रह्मांड’ पर बेस्ड होगी। पिछले कुछ हफ्तों से बड़ी तेजी के साथ वरुण धवन और प्रोडक्शन टीम के बीच बातचीत चल रही है।

रिपोर्ट्स की मानें तो हाल ही में वरुण निर्माता ‘लॉरेंस कासानॉफ से कनेक्ट भी हुए थे और दोनों के बीच काफी अच्छी बातचीत चल रह है। हालांकि, अभी तक चीजें पूरी तरह से फाइनलाइज नहीं हुई है, लेकिन अगर सबकुछ सही जाता है, तो उनका यह स्टेप उनके करियर को एक नई ऊंचाई दे सकता। फिलहाल वरुण या उनकी टीम की तरफ से इस हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर किसी तरह का स्टेटमेंट नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें- लास्ट मोमेंट पर कैंसिल हुआ Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का ट्रेलर लॉन्च, मेकर्स ने बताई बड़ी वजह

है जवानी तो इश्क होना की रिलीज का इंतजार

वरुण धवन की शानदार हॉलीवुड की एक्शन फिल्म के बारे में और भी ज्यादा जानने के लिए फैंस उत्सुक हैं। हालांकि, उससे पहले उनकी ज्यादा एक्साइटमेंट एक्टर की आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ को लेकर है, जो एक रोमांटिक कॉमेडी मूवी है। फिल्म के निर्देशन की कमान दिग्गज डायरेक्टर और वरुण के पिता डेविड धवन (David Dhawan) ने संभाली है।

मूवी में वरुण धवन के अपोजिट पहली बार मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े काम कर रही हैं। इस फिल्म का टीजर तो दर्शक देख चुके हैं, फिलहाल टेक्निक ग्लिच के कारण मूवी का ट्रेलर सामने आने में देरी हो रही है। यह फिल्म 5 जून जो बॉबी देओल (Bobby Deol) की बंदर के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी। 



Source link

Related posts

अल्लू अर्जुन की ‘राका’ में इस बड़े हॉलीवुड स्टार की एंट्री, अगले महीने शाहरुख खान भी शूट करेंगे कैमियो, Bollywood Hindi News

Netflix पर नंबर-1 बनी नई हॉलीवुड फिल्म, बॉलीवुड-साउथ की इन 9 मूवीज को छोड़ा पीछे

3 भारतीय फिल्मों का अकेले ही गणित बिगाड़ देगी ये हॉलीवुड मूवी, बॉक्स ऑफिस पर होगी कांटे की टक्कर