‘रामायण’ का ‘रामा-रामा’ गाना 20 अक्टूबर को आएगा.
19 अक्तूबर 2026 (अपडेटेड: 19 अक्तूबर 2026, 01:53 PM IST)
Ranbir Kapoor की Ramayana का इंटरनेशनल प्रमोशनल इवेंट 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है. इस सिलसिले में मेकर्स फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर रखने जा रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, ये इवेंट 27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस के अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में होगा. इसमें Christopher Nolan, James Cameron, Ryan Reynolds और Russo Brothers जैसी 945 हॉलीवुड हस्तियां शिरकत कर सकती हैं.
अकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स दुनिया का सबसे बड़ा फिल्म म्यूजियम है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ की स्क्रीनिंग इस म्यूजियम के डेविड गेफेन थिएटर में होगी. 27 अक्टूबर को उसमें करीब 945 मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है. रोचक बात ये है कि मेकर्स ने इस इवेंट का थीम दीपावली सेंट्रिक रखा है. गेस्ट्स के लिए भी भारतीय ड्रेस कोड रखा गया है.
‘रामायण’ के वर्ल्ड प्रीमियर में फिल्म की पूरी कास्ट के अलावा क्रू मेंबर्स भी मौजूद रहेंगे. साथ ही हॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों को भी न्योता दिया गया है. वैसे तो मेकर्स ने ऑफिशियली कुछ नहीं बताया. लेकिन चर्चा है कि इस इवेंट में ‘अवतार’ के डायरेक्टर जेम्स कैमरन, ‘इंटरस्टेलर’ और ‘द ओडिसी’ वाले क्रिस्टोफर नोलन, ‘ड्यून’ फ्रैंचाइज़ के डेनी विलनव और रूसो ब्रदर्स भी शामिल होंगे. रूसो ब्रदर्स ने ‘एवेंजर्स: इन्फिनिटी वॉर’, ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ जैसी फिल्में डायरेक्ट की हैं. खबर तो ये है भी कि मार्वल के ‘डेडपूल’ यानी रायन रेनोल्ड्स भी इस इवेंट में शामिल होंगे. लेकिन ऑफिशियल कन्फर्मेशन के लिए आपको थोड़ा और इंतज़ार करना होगा.
‘रामायण’ का इंटरनेशनल कैम्पेन 15 अक्टूबर से शुरू हुआ है. उस दिन फिल्म की ओवरसीज़ अडवांस बुकिंग खुलने के साथ नया ट्रेलर भी रिलीज़ किया गया था. अमेरिकन मार्केट में ये फिल्म हिंदी और इंग्लिश, दोनों भाषाओं में आएगी. हिंदी वर्जन की लंबाई 3 घंटे 15 मिनट की होगी. वहीं इंग्लिश वर्जन का रनटाइम 2 घंटे 45 मिनट के आसपास रहेगा. भारत में फिल्म की प्री-बुकिंग 20 अक्टूबर से शुरू होने वाली है. उसी दिन इसका अगला गाना ‘रामा-रामा’ भी लॉन्च किया जाएगा. जहां तक फिल्म की बात है, ‘रामायण’ का पहला पार्ट 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगा.
वीडियो: रामायण ट्रेलर में कैसे लगे रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी?