हॉलीवुड हॉटलाइन : वाह…. मिन आ ह!


 मनमोहन सिंह

मिन आह! ३३ साल की हैं… पता नहीं आप उन्हें कितना जानते हैं… लेकिन उनके गंधर्व विवाह के बाद वे टॉक ऑफ द टाउन नहीं बल्कि टॉक ऑफ द वर्ल्ड हो चुकी हैं। आप जिम कैरी को तो जानते ही होंगे, ‘द मास्क’ के डरावने एक्टर… नहीं उनसे डरने की कोई बात नहीं है… उस कैरेक्टर के लिए तो उन्होंने अपने धोबड़े को ही बिगाड़ दिया था! उनकी उम्र हो गई है तकरीबन ६० प्लस… और अभी उन्होंने तीसरी शादी की है, बिल्कुल चोरी-चुपके!
६४ साल की उम्र में जब लोग पोते-पोतियों को कहानियां सुनाते हैं, तब हमारे जिम भैया ने ३३ साल की मिन आह संग नया घर बसाकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। खबर ऐसी लीक हुई कि हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर तरफ सिर्फ इसी चटपटी शादी के चर्चे हैं।
अब जरा जानिए कि ये मिन आह आखिर हैं कौन! मिन आह अपनी सादगी, ग्रेस और गॉर्जियस लुक्स के लिए पहचानी जाती हैं। वे सोशल मीडिया और पैâशन वर्ल्ड का एक चमकता हुआ चेहरा हैं। जिम और मिन की डेटिंग की फुसफुसाहट तो काफी वक्त से उड़ रही थी, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि ३१ साल के एज गैप के बावजूद यह रिश्ता इतनी जल्दी और खामोशी से मंडप तक पहुंच जाएगा!
वैसे, इश्क के मामले में जिम कैरी का रिकॉर्ड पहले भी काफी हलचल भरा रहा है। यह उनकी तीसरी पारी है:
पहली शादी (१९८७): एक्ट्रेस मेलिसा वोमर से हुई, जो १९९५ में तलाक पर खत्म हुई। दूसरी शादी (१९९६): ‘डम्ब एंड डम्बर’ की को-स्टार लॉरेन हॉली से रचाई, पर यह रिश्ता महज एक साल भी नहीं टिक सका।
दो-दो नाकाम शादियों के बाद लगा था कि जिम अब सिंगल ही रहेंगे, लेकिन मिन आह के प्यार ने ‘द मास्क’ फेम स्टार की जिंदगी में फिर से रंग भर दिए हैं। अब देखना मजेदार होगा कि हॉलीवुड के इस सबसे अतरंगी दूल्हे की यह तीसरी पारी कितनी लंबी चलती है!



Source link

Related posts

हॉलीवुड में बड़ा बदलाव: पैरामाउंट और वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी मिलकर बनेंगे स्काईडांस

‘एक ही शॉट में 10 मिनट का मोनोलॉग…’ अवनीत कौर ने लिया टॉम क्रूज का इंटरव्यू, हॉलीवुड सुपरस्टार ने खोला बड़ा राज

बर्थडे से एक दिन पहले एक्ट्रेस Mary Louise Weller का निधन, ‘एनिमल हाउस’ से रातोंरात बन गई थीं स्टार