हॉलीवुड हॉटलाइन : `स्क्रीन पर कपड़े उतरें हैं कोई तमाशा नहीं हो रहा’


-सेट पर क्रू की हरकतों पर भड़कीं जेनिफर

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस घटना का खुलासा करते हुए जेनिफर ने फिल्म इंडस्ट्री की उस सोच पर सवाल उठाए, जिसमें कलाकारों की निजता से ज्यादा शूटिंग की सुविधा को तवज्जो दी जाती है। उनका कहना था कि अंतरंग दृश्यों के दौरान सेट पर केवल उन्हीं लोगों को रहने की अनुमति होनी चाहिए, जिनकी मौजूदगी जरूरी और अधिकृत हो। आखिर फिल्म का सेट है या कोई ऐसा मेला, जहां बिना टिकट और बिना बुलावे के कोई भी पहुंच जाए?
जेनिफर की चिंता सिर्फ अपनी निजता तक सीमित नहीं थी। उन्होंने उन युवा अभिनेत्रियों की परेशानी भी सामने रखी, जो फिल्म इंडस्ट्री में नई होने के कारण विरोध करने से हिचक सकती हैं। उन्हें डर रहता है कि कहीं उन्हें `मुश्किल कलाकार’ न घोषित कर दिया जाए। यानी गलती किसी और की हो, लेकिन बदनामी और करियर का जोखिम अभिनेत्री उठाए! वाह रे फिल्मी दुनिया का हिसाब-किताब। इससे पहले `गेम ऑफ थ्रोन्स’ की अभिनेत्री एस्मे बियांको भी बंद सेट के बावजूद अनधिकृत पुरुष क्रू सदस्यों की मौजूदगी का अनुभव साझा कर चुकी हैं। सवाल साफ है कि जब बंद सेट के नियम ही सुरक्षित नहीं, तो कलाकारों की निजता की गारंटी आखिर कौन देगा?



Source link

Related posts

संदीप रेड्डी वंगा का बड़ा बयान:’चिरंजीवी-ममूटी और कमल हासन का काम अल पचीनो से भी बड़ा’, कब शुरू होगी ‘एनिमल 2 – Sandeep Reddy Vanga Placed Kamal Haasan Mammootty Chiranjeevi Above Hollywood Icons Al Pacino Robert De Niro

क्या बेन अफ्लेक हॉलीवुड निर्देशक के साथ चल रहे विवाद के बीच अपनी पूर्व पत्नी जेनिफर लोपेज का समर्थन करने के लिए आगे आ रहे हैं?

अक्षय कुमार ने भोजपुरी को बताया हॉलीवुड से बेहतर: कहा-हमें गर्व है, हमारे इतने कल्चर में गाने बनते हैं; अक्षरा सिंह के साथ रिलीज हुआ था गाना – Akshay Kumar: Bhojpuri Better Than Hollywood