🙏सुबह की प्यार भरी नमस्कार🙏समाचार क्यारी दैनिक राशिफल 5 अक्टूबर 2026


🙏सुबह की प्यार भरी नमस्कार🙏समाचार क्यारी दैनिक राशिफल 5 अक्टूबर 2026

मेष—- विवाद को बढ़ावा न दें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी, भविष्य के कार्यक्रम की रणनीति तय होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

वृष —–रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न कर प्रयास भरपूर करें। यात्रा लाभदायक रहेगी। नवीन वस्त्राभूषण पर व्यय हो सकता है। कोई बड़ा लाभ होने के योग हैं। जोखिम न लें। घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा।

मिथुन —–जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवेक से कार्य करें। लेन-देन में सावधानी रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। मानसिक ऊहापोह बनी रहेगी। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कुसंगति से बचें। कारोबार ठीक चलेगा। नौकरी में अपेक्षाएं बढ़ सकती हैं।

कर्क —-लंबी दूरी की यात्रा सफल रहेगी। नए काम हाथ में आएंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नए लोगों से संपर्क लाभदायी रहेगा। जोखिम न उठाएं।

सिंह ——आर्थिक नीति में सुधार होगा। कार्यस्थल पर परिवर्तन की संभावना है। कारोबार अच्छा चलेगा। रिश्तेदारों तथा मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। जोखिम न उठाएं।

कन्या —–तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी। किसी विशेष व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। नए कार्य मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग मिलता रहेगा। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि चिंता देगी।

तुला—- समय अच्छा है सोच समझ कर अच्छे समय का उपयोग करें !धन आगमन की संभावना है, परिस्थितियों आपके पक्ष में रहेंगे! किसी नए व्यक्ति के सहयोग से करियर में आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे!

वृश्चिक —-कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। काफी समय से लंबित कार्य पूर्ण होने के योग हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ रहेगा। प्रेम-प्रसंग सुदृढ़ होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आशंका का निवारण होगा।

धनु —–भूमि व भवन आदि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। कारोबार से बड़ा लाभ हो सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग से काम बनते चले जाएंगे। जीवन सुखमय गुजरेगा। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवाद की स्थिति को टालें।

मकर —–रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक व स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। संगीत व चित्रकारी आदि में रुचि जागृत होगी। जीवनसाथी के सहयोग से प्रसन्नता में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में नया कार्य कर पाएंगे।

कुंभ— मान सम्मान बढ़ेगा किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी !सेहत अच्छी रहेगी अचानक धन आगमन होगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी! मान सम्मान बढेगा संबंध मजबूत होंगे!

मीन—– मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सहकर्मी साथ देंगे। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता रहेगी।



Source link

Related posts

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 11 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ

Morning News Brief | Delhi Jantar Mantar Protest & Yogi-Akhilesh Ayodhya

Morning News Brief | Delhi Jantar Mantar Protest & Yogi-Akhilesh Ayodhya