113 किलो के खूंखार मगरमच्छ को गोद में उठाकर महिला ने जो किया वो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, वीडियो हुआ वायरल – Woman Carries 113 Kg Giant Crocodile In Arms Video Viral News In Hindi


मगरमच्छ को बेहद शक्तिशाली शिकारी माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी ताकत इसके मजबूत जबड़े और शिकार को पकड़कर रखने की क्षमता है। इसके जबड़ों का दबाव बहुत ज्यादा होता है, जिससे एक बार शिकार पकड़ने के बाद उसका बच निकलना मुश्किल हो सकता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला एक विशालकाय और खूंखार मगरमच्छ को अपनी गोद में उठाकर ऐसे मजे से टहल रही है जैसे कोई छोटा बच्चा या पालतू बिल्ली हो। 

हाथियों की एकजुटता देख हैरान हुए लोग, नन्हे हाथी को बचाने के लिए बनाई ह्यूमन चेन का वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला 113 किलो (250 पाउंड) से भी ज्यादा वजनी मगरमच्छ को अपनी गोद में इस तरह उठाए हुए है, जैसे वह कोई छोटा बच्चा हो। इतना विशाल और खतरनाक जीव होने के बावजूद मगरमच्छ महिला की बाहों में बिल्कुल शांत नजर आ रहा है। मगरमच्छ का यह अंदाज देखकर ऐसा लगता है, मानो उसे महिला की गोद में रहने की आदत हो। हालांकि, इतने बड़े मगरमच्छ को इस तरह आराम से गोद में लिए महिला को देखकर वीडियो देखने वाले लोग हैरान हैं और यह नजारा उनके रोंगटे खड़े कर रहा है।

 


 



 



 





 





View this post on Instagram




 



 



 



 




 



 




 



 



 





 



 




A post shared by The Reptile Zoo (@thereptilezoo)



मगरमच्छ के रोंगटे खड़े कर देने वाले इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे खबर लिखे जाने तक 23 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के साथ दिए गए कैप्शन में महिला ने अपने और मगरमच्छ के इस अनोखे रिश्ते का खुलासा किया है। वो बताती हैं कि,मगरमच्छ को इस तरह उठाना कोई बड़ी बात नहीं लगती, इसका वजन 250 पाउंड से भी ज्यादा है और फिर भी यह मेरी गोद में बड़े आराम से चिल्ल कर रहा है। यह काफी लंबे समय से मेरे साथ है, इसलिए हमारे बीच एक अद्भुत रिश्ता बन गया है, लेकिन इसके बावजूद वह एक विशाल जंगली जानवर है और हमेशा सम्मान का हकदार है। 

 


लोग महिला की गजब की हिम्मत, शारीरिक ताकत और मगरमच्छ के साथ उसके गजब के तालमेल को देखकर दंग रह गए हैं। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा-  मुझमें इतनी बहादुरी कभी नहीं आ सकती। दूसरे यूजर ने लिखा- इन दोनों के बीच का भरोसा और महिला की ताकत वाकई काबिले तारीफ है।





ट्रैफिक पुलिस को चकमा देने की कोशिश, बाइक पर 3 से अचानक 2 हुए लोग, फिर भी खुल गई पोल





दिल्ली मेट्रो में खोए मासूम को CISF ने मिलाया मां से, गले लगकर दोनों की आंखें हुईं नम, देखें वीडियो





Source link

Related posts

Ludhiana Viral Video | Intoxicated Woman Creates Ruckus in Colony

Lucknow Alambagh Viral Video | Youths Brandish Weapon On Road

आगरा में कुत्ता खाने पर घमासान, कुत्ते को आग में भूनने का VIDEO वायरल, अब पुलिस की हुई फजीहत