2 महीने करो एक्सरसाइज कंपनी देगी ब्रांडेड गिफ्ट, कोरियन कंपनी का अनोखा ऑफर सुन टेंशन में आए इंडियन यूजर्स – for 2 months workout company give high end branded gifts to employee indian woman explains in viral video


Fitness In Korea: इंडिया में नौकरी के साथ फिटनेस का भी ध्यान रखना है तो इससे कंपनी का कोई नाता नही होता है। आप काम पर आ रहे हैं, यही काफी है। लेकिन कोरिया में एम्प्लॉई की फिटनेस प्रियोरिटी होती है। इसलिए फिटनेस का ध्यान रखने वालों को मोटिवेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ा जाता है। वायरल वीडियो इसका उदाहरण भर है।

कोरियन कंपनी का अनोखा ऑफर
फिटनेस, वो किस चिड़िया का नाम है। भारतीय कंपनियों में फिटनेस को लेकर कुछ ऐसी ही सोच है। मगर कोरिया में मामला थोड़ा अलग है। यहां लोग काम के साथ सेल्फ लव और फिटनेस को भी अहमियत देते हैं। इस अहमियत के लिए कंपनी उन्हें इनाम देती है। इंडियन महिला ने कोरिया से वीडियो बनाकर पूरी बात बताई है।

कोरियन ऑफिस कल्चर

मानसी अरोड़ा ने ये वीडियो बनाया है। वो वीडियो के शुरू में एक पार्क में टहलती मिलती हैं। वो कहती हैं कोरिया का कल्चर कुछ अलग है। मैंने हाल ही में एक कंपनी ज्वाइन की है। उन्हें कुछ दिन पहले एक फिटनेसवाला ऑफर पता चला है। जो गजब है।

2 महीने फिटनेस एक्टिविटी

वो कहती हैं कंपनी 2 महीने कोई भी फिटनेस एक्टिविटी करने पर गिफ्ट देती है। बस आपको रोज एक्टिविटी के सबूत देने हैं जैसे फोटो या वीडियो। गिफ्ट भी मामूली नहीं मिलता है बल्कि महंगे ब्रांड के प्रोडक्ट गिफ्ट में दिए जाते हैं।

ताकि सेहत का ध्यान रखें

​ ​

मानसी कहती हैं ऐसा इसलिए है कि हम लोग काम के साथ फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दें। वो मानती हैं शायद उन्हें यही मोटिवेशन चाहिए था। वीडियो देखिए।

मेरी मैनेजर के तो सांप लोट जाता

इस वीडियो को देखने वाले इंडिया में भी ऐसा ही कुछ होने की इच्छा जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है लेकिन मेरी मैनेजर को तो वर्कआउट का बोलते ही सांप लोटने लगते हैं। एक यूजर ने लिखा है कि मुझे भी ऐसा ही मोटिवेशन चाहिए। एक यूजर का कहना है कि ये नियम इंडिया में कब आएगा।

लेखक के बारे मेंचयनिकाचयनिका निगम मीडिया इंडस्ट्री में पिछले 17 सालों से हैं। लाइफस्टाइल, ब्यूटी, हेल्थ, जैसे फीचर लेखों के साथ समाचार की दुनिया में करियर शुरू किया। सिटी रिपोर्टिंग में भी स्टिंग ऑपरेशन सहित कई प्रभावी लेख लिखे। कुछ दिन सिटी डेस्क का हिस्सा रहते हुए एडिटिंग में भी हाथ आजमाया। पिछले 10 सालों से फ्रीलांस काम करते हुए प्रिंट और डिजिटल मीडिया का हिस्सा रही हैं। खासतौर पर एंटरटेनमेंट, ट्रेवल, टेक, रिलेशनशिप, लाइफस्टाइल, ब्यूटी जैसे विषयों पर लिखा है। इनका पसंदीदा विषय रिलेशनशिप है, जिसमें पेरेंट्स और बच्चों की मानसिक स्थिति को देखते हुए इन्होंने कई लेख लिखे हैं।और पढ़ें



Source link

Related posts

Muzaffarnagar Steel Factory Pollution | Black Smoke Bypass Video Viral

Gurugram Viral Biker Accident: Victim Sia’s father alleges deliberate hit, demands accused’s arrest

क्या इतनी सस्ती है जिंदगी? हरियाणा में चलती रोडवेज बस में 10 मिनट तक फोन पर लगा रहा ड्राइवर, वीडियो वायरल