200 करोड़ रुपये के साथ होगा Ramayana का शंखनाद, एडवांस बुकिंग में रणबीर की फिल्म ने कर डाली करोड़ों की कमाई


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’, 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से 15 दिन पहले यानी 20 अक्तूबर से ही शुरू हो गई थी।

4000 करोड़ी Ramayana को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसे देखते हुए कहा जा सकता है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करेगी।

‘रामायणम्’ की एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क के मुताबिक, नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी एपिक फिल्म की पूरे भारत में 2.50 (लगभग) लाख टिकटें एडवांस में बिक चुकी हैं, जिससे अब तक 13.13 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। अगर ब्लॉक बुकिंग को हटा दें, तो देश भर में एडवांस बुकिंग से 10.54 करोड़ रुपये की कमाई हुई है।

दुनिया भर में एडवांस बुकिंग के जरिए इस फिल्म ने लगभग 20 करोड़ रुपये की कमाई की है। देश में हुई प्री-सेल में हिंदी वर्जन सबसे आगे है।

200 करोड़ रुपये के साथ खाता खोलेगी फिल्म

रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ के रिलीज के दिन दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने की उम्मीद है, जिसमें 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रिव्यू भी शामिल हैं। भारत में इस फिल्म के 110 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाने का अनुमान है, जिसमें से लगभग 80 करोड़ रुपये इसके हिंदी वर्जन से आने की संभावना है।

रामायण के बारे में

नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा व यश द्वारा निर्मित, ‘रामायण’ में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम के रूप में, साई पल्लवी (Sai Pallavi) सीता के रूप में और यश (Yash) रावण के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की स्टार कास्ट में हनुमान के रूप में सनी देओल (Sunny Deol) और लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे के साथ-साथ कई अन्य कलाकार भी शामिल हैं।



Source link

Related posts

Obsession में दिखेगा कृति सेनन-वरुण का जादू, बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर गर्दा उड़ाएगी सुपरनैचुरल हॉरर

बॉक्स ऑफिस:पांचवें दिन ‘उड़ता तीर’ का कितना रहा मंगल? ‘जेलर 2’ की धमक जारी, जानिए ‘प्रहार’-‘नई नवेली’ का हाल – Tuesday Box Office: Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Movies Latest Collection And Earning

‘जेलर 2’ का मंगलवार को ताबड़तोड़ कलेक्शन, 413 करोड़ पार बॉक्स ऑफिस कमाई