इस साल 2026 में सिनेमाघरों में कई धमाकेदार फिल्में रिलीज हुईं, जिसमें कई हिट और फ्लॉप भी रहीं. साथ ही कई फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा ही उड़ा दिया. 2026 भारतीय सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफिस के लिहाज से काफी अच्छा साबित हुआ. ऐसे में इस साल तीन अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री को ऐसी फिल्में मिलीं, जिन्होंने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड्स को ही ध्वस्त कर दिया.
दरअसल, आपको बॉक्स ऑफिस पर इस साल रूल करने वाली जिन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, इनमें बॉलीवुड की ‘धुरंधर 2’, मलयालम फिल्म ‘बेथलेहम कुडुम्बा यूनिट’ और तमिल की ‘जेलर 2’ जैसी मूवी का नाम शामिल है. सबसे खास खास बात तो ये रही है कि इन तीनों फिल्मों ने अपनी-अपनी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले स्थान पर जगह बनाई है.
‘धुरंधर 2’ बनी 2026 की बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
कोईमोई के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया और इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन अकेले ही कर डाला. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 1186.32 करोड़ है और ‘धुरंधर’ का नेट कलेक्शन 894.49 करोड़ रहा तो इस लिहाज से आदित्य धर ने अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया, जिसके बाद ये 2026 की बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है.
यह भी पढ़ें: करीना कपूर ने खुद को बताया नंबर 1 एक्ट्रेस, सैफ अली खान बोले- ‘दूसरों को भी…’
‘जेलर 2’ बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
वहीं, तमिल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ रही, जिसने 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म होने का रिकॉर्ड अपने नाम किया. साथ ही ये रजनीकांत और तमिल की पहली 800 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म भी बन गई. सैकनिल्क के अनुसार, ‘जेलर 2’ का इंडिया नेट कलेक्शन 456.30 करोड़ रहा. जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 18 दिनों में 807.25 करोड़ का कारोबार किया. इस फिल्म ने रजनीकांत की 2.0 (407.05 करोड़) के इंडिया नेट कलेक्शन का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है.
बेथलेहम कुडुंबा यूनिट ने मलयालम में बनाया रिकॉर्ड
इसके साथ ही इस लिस्ट में मलयालम फिल्म ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ का भी नाम शामिल है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड्स तोड़े हैं. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म 2026 की मलयालम की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. इसने ‘लोका चैप्टर 1’ (157.01 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया था और इसके बाद मलयालम की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई.
सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 25 करोड़ के बजट में 165.07 करोड़ का इंडिया नेट कलेक्शन किया जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 331.10 करोड़ रहा था. इस फिल्म को अब जियो हॉटस्टार ओटीटी प्लेटफॉर्मपर देख सकते हैं.