2026 सीक्वल के नाम, ‘जेलर 2’ समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट


2026 के करीब 10 महीने खत्म हो गए हैं और इतने समय में दर्जनों फिल्मों को रिलीज किया गया, जिसमें अगर साउथ और बॉलीवुड को मिला दिया जाए तो इसमें दर्जनों ही नहीं बल्कि सैकड़ों फिल्मों के नाम शामिल हो जाएंगे. इनमें कई हिट रहीं तो कई फ्लॉप. लेकिन ये साल सीक्वल्स के नाम रहा, जिसमें 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रौला ही जमा दिया.  

इस लिस्ट में ‘जेलर 2’ लेकर ‘दृश्यम 3’ तक 8 बड़ी फिल्मों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की और नंबर 1 वाली ने 700 करोड़ वर्ल्डवाइड महज 11 दिनों में ही कमा लिया था. वहीं, 250 करोड़ के बजट में बनी एक फिल्म ने तो 427% प्रॉफिट भी कमाया था. चलिए बताते हैं उन फिल्मों की लिस्ट…

जेलर 2 

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दबदबा देखने के लिए मिल रहा है. सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 398.70 करोड़ इंडिया नेट कलेक्शन कर लिया है. जबकि ओवरसीज में 243.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड 710.35 करोड़ की कमाई कर डाली है. ये सिर्फ 11 दिनों की कमाई के आंकड़े हैं. जबकि कोईमोई के अनुसार, इसका बजट 350 करोड़ है.

यह भी पढ़ें: दिवाली 2026 पर महा-क्लैश: ‘रामायण’ के सामने उतरेंगी 90s की ये 4 कल्ट फिल्में, मेकर्स का बड़ा ऐलान

दृश्यम 3

इस लिस्ट में अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का नाम भी शामिल हो गया है. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 368.90 करोड़ हो चुका है, जबकि इसका ओवरसीज कलेक्शन 130.50 करोड़ और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 572.40 करोड़ हो चुका है. ये महज 24 दिनों के आंकड़े हैं और ये 2026 की बॉलीवुड की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है, जिसने ‘बॉर्डर 2’ जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड्स को ध्वस्त कर दिया था.
 
धुरंधर 2

इसके साथ ही इस लिस्ट में रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ का नाम भी शामिल है. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 1186.32 करोड़ रहा जबकि इसका बजट 225 करोड़ था. ये इस साल की सुपरहिट और बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म रही, जिसने 427.25% प्रॉफिट कमाया.

बॉर्डर 2

सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को इस साल 2026 की शुरुआत में रिलीज किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा कलेक्शन किया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 362.76 करोड़ रहा था. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 485.3 करोड़ रहा. इसने बॉक्स ऑफिस पर बजट से ज्यादा कलेक्शन किया और हिट साबित हुई.

धमाल 4

अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी की फिल्म ‘धमाल 4’ हिट फ्रेंचाइजी ‘धमाल’ का चौथा पार्ट था. इसने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और कोईमोई के अनुसार, फिल्म का नेट कलेक्शन 177.91 करोड़ रहा. जबकि इसका इंडिया नेट कलेक्शन 236.42 करोड़ रहा. आपको बता दें कि ये भी 2026 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग बॉलीवुड फिल्मों में से एक है.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड

वेलकम टू द जंगल

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. इसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 137.93 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 196.1 करोड़ रहा. ये भी इस साल की बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में से एक रही.

आवारापन 2

‘आवारापन 2’ से इमरान हाशमी ने शानदार कमबैक किया था. जहां वो लगातार फ्लॉप फिल्में दे रहे थे वहीं, ‘आवारापन 2’ ने हिट के सूखे को मिटा दिया. कोईमोई के अनुसार, ये इस साल की तीसरी मोस्ट प्रॉफ्टेबल फिल्म है, जिसका इंडिया नेट कलेक्शन  156.12 करोड़ रहा था जबकि फिल्म का बजट 45 करोड़ था. और इस लिहाज से इसने 246.93% प्रॉफिट कमा लिया था.

कॉकटेल 2 

वहीं, इस लिस्ट में रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का नाम भी शामिल है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की तिकड़ी को पहली बार पर्दे पर साथ में देखा गया था. इसे दर्शकों की ओर से काफी पसंद किया गया था. कोईमोई के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 166.29 करोड़ और नेट कलेक्शन 104.53 करोड़ रहा था.



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस:मंडे टेस्ट में पास या फेल ‘उड़ता तीर’? ‘जेलर 2’ की कमाई सबसे आगे, ‘प्रहार’- ‘नई नवेली’ का ऐसा हाल – Box Office Udta Teer Jailer 2 Nayyi Navelli Prahaar Pehla Pyaar Doosri Baar Movies Latest Collection On Monday

Drishyam 3 Box Office Collection Day 23: अजय देवगन स्टारर की कमाई में लगातार आ रही गिरावट, 23वें दिन 2.65 करोड़ का किया बिजनेस

‘रामायण’ ने एडवांस बुकिंग में बनाया रिकॉर्ड, रणबीर कपूर की मूवी ने इन 6 फिल्मों को पछाड़ा