300 करोड़ क्लब हनुमान अंश! प्रोड्यूसर ने कैंची धाम जाकर मनाया जश्न, लिखा- हनुमान भरोसे… – Hanuman Ansh producer Anupriya nagar visited kainchi dham neem karoli baba box office 300 crore club tmovh


फिल्म हनुमान अंश को रिलीज के वक्त फ्लॉप समझा गया था. लेकिन इस मूवी ने सभी प्रेडिक्शन को गलत साबित किया है. 40वें दिन भी ये दमदार कमाई कर रही है. इसने वर्ल्डवाइड 291 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं इंडिया में मूवी ने 272 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है. फिल्म को मिली सक्सेस से मेकर्स की खुशी का ठिकाना नहीं है.

कैंची धाम गईं अनुप्रिया 
फिल्म की निर्माताओं में से एक अनुप्रिया नागर ने कैंची धाम जाकर बाबा नीम करोली का आशीर्वाद लिया है. अनुप्रिया ने इंस्टा पर अपनी फोटो पोस्ट की है इसमें वो कैंची धाम मंदिर के परिसर में हैं. वो हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए पोज दे रही हैं. अनुप्रिया की स्माइल देखकर मालूम पड़ता है कि वो फिल्म को मिल रही तारीफ और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से कितनी खुश हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दई. जय महाराज जी. जय हनुमान.

अनुप्रिया नागर फिल्म बनाने से पहले संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने गई थीं. वो 21 साल की युवा फिल्म प्रोड्यूसर हैं. हनुमान अंश के निर्माण के लिए अनुप्रिया ने अपनी यूके की कमाई का बड़ा हिस्सा लगा दिया था. इस मूवी को 3 महिलाओं ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म के बजट में करीब दो तिहाई कमाई उन्होंने अपनी लगाई. वो हनुमान अंश से इमोशनली कनेक्ट हुई. मुंबई में जन्मीं अनुप्रिया ने ब्रिटेन में पढ़ाई की है. वो इकोनॉमिस्ट, आर्टिस्ट और फिल्म प्रोड्यूसर हैं. 

एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि नीम करोली बाबा की भक्ति से इंस्पायर होकर हनुमान अंश फिल्म से जुड़ने का फैसला किया. इसकी सक्सेस को उन्होंने मैजिकल बताया है. हनुमान अंश वही फिल्म है जिसे शुरुआत में फ्लॉप करार दे दिया गया था. लेकिन फिर चमत्कार हुआ. अचानक से इंटरनेट पर इस मूवी को लेकर बात होने लगी. इसकी कमाई में इजाफा होने लगा. आज 2 करोड़ में बनी ये फिल्म 300 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है. 

फिल्म हनुमान अंश का नाम सबकी जुबान पर है. इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में चंदन आनंद और शोभिनव सत्य मुख्य भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 3 पार्ट में बन रही है. मेकर्स को इसके सेंकड पार्ट का बेसब्री से इंतजार है.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

रिलीज- 16 सितंबर 2016 | बजट- 30 करोड़ | कमाई- 157 करोड़: जब 3 हीरोइनों ने मिलकर बिगाड़ा था बॉक्स ऑफिस का हिसाब

Haiwaan Box Office Collection Day 5: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की 100 करोड़ की फिल्म का नहीं चला जादू, खिलाड़ी बना अनाड़ी | haiwaan box office collection day 5 no growth in akashay kumar priyadarshan movie

हनुमान अंश की आंधी में पिटी अक्षय कुमार की हैवान! एक्टर ने दर्द बयां कर मांगा सपोर्ट- कोई तो फिल्म देखो – Akshay kumar haiwaan actor mohit urges people to watch film emotional video hanuman ansh box office tmova