34वें दिन ‘मिर्जापुर द मूवी पर भारी पड़ी Hanuman Ansh, बॉक्स ऑफिस पर सिंगल डे कलेक्शन से कर दिया हैरान


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) पर बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की कमाई का सिलसिला एक महीने बाद भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। 34वें दिन भी फिल्म ने धुआंधार कमाई की है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी हनुमान अंश इस साल की सबसे अनएक्सपेक्टेड सुपरहिट फिल्म थी। इसे अनएक्सपेक्टेड इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि शुरू के दो हफ्ते फिल्म को असफल माना जा रहा था।

मिर्जापुर द मूवी को दे रही कड़ी टक्कर

यहां तक कि सिनेमाघरों से फिल्म भी हटाई जा रही थी। मगर तभी अचानक फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ और अब इसकी डिमांड इतनी बढ़ गई है कि एक महीने बाद भी फिल्म को 10 हजार के करीब शोज मिल रहे हैं। आलम यह है कि हनुमान अंश 6 दिन पहले रिलीज हुई फिल्म मिर्जापुर द मूवी (Mirzapur The Movie) को कड़ी टक्कर दे रही है। 

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हनुमान अंश की कमाई 34वें दिन भी धमाकेदार रही है। सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, पांचवें बुधवार को नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये के पार कारोबार कर लिया है। वहीं, मिर्जापुर द मूवी ने भी अभी तक 12.50 करोड़ के आसपास कारोबार किया है।

हनुमान अंश का वीक वाइज कलेक्शन

34 दिनों में हनुमान अंश का इंडियन ग्रॉस कलेक्शन 180 करोड़ के आसपास पहुंच गया है, वहीं नेट कलेक्शन 153 करोड़ रुपये के पार है। हनुमान अंश की कमाई वीकडेज में 10 करोड़ के ऊपर हो रही है। बीते दिन यानी 33वें दिन ही फिल्म ने 10.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। 

  • पहला हफ्ता- 1.08 करोड़
  • दूसरा हफ्ता- 40 लाख
  • तीसरा हफ्ता- 10.40 करोड़
  • चौथा हफ्ता- 61 करोड़
  • पांचवां हफ्ता- 80 करोड़ (6 दिनों में शुरुआती आंकड़े)

फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने निभाया था। यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की ही किताब पर आधारित है।



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस:’रामायण’ ने तोड़ा रणबीर की ‘एनिमल’ और यश की ‘केजीएफ 2’ का रिकॉर्ड, पहले दिन कमाए इतने करोड़ – Ramayana Box Office Collection Day 1 Ranbir Kapoor Film Opens Strongly Earns 28.82 Crore

3 साल बाद OTT पर आ रही तमन्ना भाटिया की फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर थी डिजास्टर; 10 गुना से ज्यादा हुआ था नुकसान

‘रामायण’ ने पहले दिन तोड़ा ‘दृश्यम 3’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की बॉलीवुड की दूसरी बिगेस्ट ओपनर