41वें दिन बॉक्स ऑफिस की ‘किंग’ बनी Hanuman Ansh, नीम करोली बाबा ने दिखाया चमत्कार, बदल गया कमाई का समीकरण


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी की फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म पर नीम करोली बाबा (Neem Karoli Baba) की ऐसी कृपा हुई कि ये रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। क्या वीकेंड और क्या वीकडे फिल्म ने कम बजट और कमाई के मामले में इतिहास ही रच दिया है।

फिल्म ने शोभिनव सत्या (Shobhinaw Satyaa) ने लीड रोल निभाया है और इसकी कहानी नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित है। 7 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज 41 दिन पूरे हो चुके हैं और इसकी कमाई है की रुकने का नाम ही नहीं ले रही है।

कितना रहा 41वें दिन का कलेक्शन?

पहले सप्ताह फिल्म ने 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था जबकि दूसरे सप्ताह ये कमाई सिर्फ 40 लाख पर आकर ही थम गई। तीसरे सप्ताह ऐसा चमत्कार हुआ कि फिल्म का कलेक्शन 10.40 करोड़ रुपये हो गया।

चौथे सप्ताह फिल्म का कलेक्शन 61 करोड़ रुपये हुआ और पांचवे दिन कमाई 90.25 करोड़ रुपये पहुंची। वहीं अब 41वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म का कलेक्शन 4.08 करोड़ रुपये हो गया।

दुनियाभर में दिखा फिल्म का दबदबा

इस तरह भारत में इसकी कुल कमाई 235.21 करोड़ रुपये हो गई है। हनुमान अंश का ग्रॉस कलेक्शन 277.72 करोड़ रुपये हो गया है। अगर कमाई की यही स्पीड जारी रहती है तो इस हफ्ते फिल्म का कलेक्शन 300 करोड़ के पार पहुंच जाएगा। बता दें कि हनुमान अंश को सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनाया गया था। शुरुआत में इसने बहुत कम कमाई और लगभग थिएटर्स से उतरने ही वाली थी।



Source link

Related posts

Hanuman Ansh Collection Day 40: UP से बिहार तक ‘हनुमान अंश’ ने कितना GST दिया? ₹291 करोड़ की कमाई का पूरा हिसाब

‘हनुमान अंश’ 200 करोड़ के पार, ‘भूत बंगला’ को पछाड़ बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड

अपना बजट भी क्लियर नहीं कर पाएगी ‘Toxic’! भारत में 150 करोड़ भी पार नहीं; फिर भी किस टॉप 10 लिस्ट में शामिल?