एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरी। स्लो शुरूआत करने वाली हनुमान अंश (Hanuman Ansh) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 41 दिन पूरे हो चुके हैं। शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म ने दुनियाभर में ट्रिपल सेंचुरी मार दी है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की रफ्तार कम नहीं हो रही है। हनुमान अंश ने अब तक किन 16 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा ओर ओवरसीज मार्केट में फिल्म की कुल कितनी कमाई हुई, पढ़ें डिटेल्स।
हनुमान अंश ने 41 दिनों में की शानदार कमाई
मंगलवार तक 291 करोड़ के आसपास का कलेक्शन करने वाली विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश के बुधवार का कलेक्शन भी शानदार रहा है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, हनुमान अंश ने दुनियाभर में कुल 300 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर डिवोशनल ड्रामा फिल्म ने सिंगल डे पर कुल 9 करोड़ का कलेक्शन किया है।
भारतीय ऑडियंस के साथ-साथ नीम करौली बाबा की जिंदगी पर बेस्ड यह फिल्म विदेश में बैठी ऑडियंस को भी काफी पसंद आ रही है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित सभी देशों को मिलाकर हनुमान अंश ने ओवरसीज मार्केट में कुल 20.25 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह मूवी विदेशों में 11 सितंबर को रिलीज की गई थी।
कमाई के मामले में 16 फिल्मों का काम तमाम
प्रॉफिट के मामले में तो हनुमान अंश इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बनकर सामने आई है। 2 करोड़ वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कमाई से 7 हजार परसेंट मुनाफा कमाया और धुरंधर 2 को भी पीछे छोड़ दिया। हालांकि, अब फिल्म ने 237.13 कमाई के साथ साल 2026 की 16 फिल्मों की बैंड बजाई है। कौन सी हैं वह 16 फिल्में नीचे देखें लिस्ट:
300 करोड़ की कमाई के साथ हनुमान अंश से हारी ये फिल्में
-
मिर्जापुर द मूवी- 286 करोड़
-
भूत बंगला- 287.89 करोड़
-
धमाल 4- 230.61 करोड़
-
आवारापन 2- 213.6 करोड़
-
वेलकम टू द जंगल- 193.1 करोड़
-
कॉकटेल 2- 148 करोड़
-
राजा शिवाजी- 123 करोड़
-
मैं वापस आऊंगा- 99 करोड़
-
ऐल्फा- 99 करोड़
-
हैवान- 14 करोड़
-
बंटवारा 1947 – 54 करोड़
-
है जवानी तो इश्क होना है- 75 करोड़
-
पति पत्नी और वो- 51 करोड़
-
चांद मेरा दिल- 38 करोड़
-
ओ रोमियो- 73 करोड़
-
द केरल स्टोरी 2 -52 करोड़
-
मर्दानी 3- 52 करोड़
आपको बता दें कि भारतीय और विदेशी ऑडियंस से हनुमान अंश को बेहतरीन रिस्पांस मिलने के बाद मेकर्स अब इसे साउथ ऑडियंस के लिए भी डब कर रहे हैं। यह फिल्म 18 सितंबर को तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।