450 करोड़ के रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती दिखीं भैंस, वीडियो वायरल


भोपाल का रानी कमलापति रेलवे स्टेशन अपनी आधुनिक सुविधाओं और शानदार डिजाइन के लिए जाना जाता है. हालांकि, इस रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल, स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर दो भैंसें यात्रियों के बीच घूमती हुई नजर आईं.

वीडियो में भैसें ट्रेन के पास भी पहुंचती नजर आईं. घटना का वीडियो सामने आने के बाद की लोग कमेंट सेक्शन में पूछ रहे हैं कि आखिर इतने बड़े और हाईटेक रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक ये भैसें पहुंच कैसे गईं? ऐसे में आइए जानते हैं इस वायरल वीडियो के बारे में.

450 करोड़ से तैयार हुआ है रानी कमलापति स्टेशन

रानी कमलापति रेलवे स्टेशन का करीब 450 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकास किया गया था. इसे PPP मॉडल के तहत विकसित किया गया और 15 नवंबर 2021 को इसका लोकार्पण हुआ था. स्टेशन को आधुनिक डिजाइन के साथ एयरपोर्ट जैसी यात्री सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है. यहां एस्केलेटर, लिफ्ट, एसी लाउंज और दूसरी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं. ऐसे में प्लेटफॉर्म पर भैंसों का पहुंचना लोगों के लिए हैरानी की बात बन गया है. खासकर इसलिए क्योंकि स्टेशन पर यात्रियों को आना-जाना लगातार बना रहता है. वहीं दिन भर में कई ट्रेनें भी रेलवे स्टेशन से गुजरती हैं.

प्लेटफॉर्म पर घूम रही थी भैसें

दरअसल, यह मामला 6 अक्टूबर को दोपहर का बताया जा रहा है. जहां दो भैंसें प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर घूमती नजर आईं. उस समय वहां शताब्दी एक्सप्रेस खड़ी थी. दोनों मवेशी यात्रियों के बीच से गुजरती हुई ट्रेन के पास तक पहुंच गईं. वहीं प्लेटफॉर्म पर भैंसों के गोबर के कारण गंदगी भी फैल गई. हालांकि इस घटना में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है.

यह भी पढ़ें: ऑटो-रिक्शा लेकर भारत भ्रमण पर निकले नॉर्वे के मेयर, सड़क किनारे पी कुल्हड़ चाय

160 कैमरों के बावजूद पहुंच गई भैंसें

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रानी कमलापति स्टेशन पर सुरक्षा और निगरानी के लिए 160 हाईटेक कैमरे लगाए गए हैं. इसके बावजूद भैंसों का प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाना कई सवाल खड़े करता है. इस मामले में रेलवे की ओर से बताया गया कि घटना की जांच की जा रही है.

कमेंट्स कर प्रतिक्रिया दे रहे यूजर्स

एक यूजर ने कमेंट कर कहा कि लोगों को अपने पशुओं का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें ऐसे ही कहीं पर नहीं छोड़ना नहीं चाहिए. दूसरे यूजर्स ने कहा कि स्टेशन पर ऐसे ही किसी जानवर का घूमना सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक हो सकता है. अन्य यूजर ने भी इसी तरह की बात करते हुए कमेंट किया कि अच्छा हुआ कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें: 90 घंटे का उपवास, मुंबई के सीईओ ने जन्मदिन पर व्रत से सबको चौंकाया



Source link

Related posts

बागपत:आग लगने से मां-बेटी की मौत, सिलिंडर फटते ही मची भगदड़, वीडियो वायरल – Baghpat: Mother And Daughter Die In Fire; Stampede Ensues After Cylinder Explodes; Video Goes Viral.

मौत से 3 दिन पहले बेहद खुश थे नाना पाटेकर, नाचते-गाते वीडियो वायरल

बदायूं: मामूली सी बात पर सड़क बनी जंग का मैदान, दो युवतियों के बीच मारपीट का Video Viral