48वें दिन ‘सीता-राम’ ने लगाया Hanuman Ansh का बेड़ा पार, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मचाया ऐसा गदर; दनादन बरसे नोट


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) की गूंज देश से लेकर विदेशों तक में सुनाई दे रही है। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज डिवोशनल ड्रामा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 48 दिन पूरे हो चुके हैं।

एक तरफ जहां घरेलू बॉक्स पर हर दिन हनुमान अंश (Hanuman Ansh Movie) 4 करोड़ के आसपास का कलेक्शन कर रही है, तो वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बुधवार को फिल्म पर जमकर पैसों की बरसात हुई है।

वर्ल्डवाइड 48वें दिन हनुमान अंश की जबरदस्त रफ्तार

हनुमान अंश का सिक्का बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25 दिन बीत जाने के बाद चला। इसके बाद शोभिनव सत्या स्टारर फिल्म ने ऐसी रफ्तार पकड़ी है कि वह दुनियाभर और विदेशी मार्केट में रुकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार तक 362 करोड़ के आसपास की कमाई करने वाली हनुमान अंश ने बुधवार को कमाल कर दिया है। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स पर 48 दिनों में कुल 372.20 करोड़ कमा लिए हैं। अब फैंस को फिल्म के 400 करोड़ के क्लब में शामिल होने का इंतजार है।

अमेरिका सहित इन देशों में अच्छा बिजनेस कर रही है हनुमान अंश

हनुमान अंश वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तो हर दिन तेज रफ्तार से दौड़ ही रही है, लेकिन इसके अलावा विदेशों में भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। मात्र 14 दिनों के अंदर हनुमान अंश ने सिर्फ ओवरसीज मार्केट में तकरीबन 35.75 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका में सबसे बेहतरीन परफॉर्म कर रही है, क्योंकि सिर्फ वहां पर विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) की फिल्म की कमाई 1 मिलियन डॉलर (9.58 करोड़) से ज्यादा हुई है।

3 हिस्सों में बन रही है हनुमान अंश

एक तरफ महान संत नीम करोली बाबा के भक्त मूवी के ओटीटी पर आने का तेजी से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ मेकर्स ने दूसरे पार्ट को बनाने की तैयारी शुरु कर दी है। आपको बता दें कि हनुमान अंश एक ट्रिलॉजी फिल्म है, जिसे मेकर्स तीन भागों में रिलीज करेंगे। इन सभी पार्ट्स में नीम करोली बाबा की पूरी जिंदगी को समेटा जाएगा। नीम करोली बाबा के कुछ भक्त और बड़ी हस्तियां भी डिवोशनल ड्रामा मूवी का हिस्सा बन सकते हैं।



Source link

Related posts

2026 की टॉप 10 फिल्मों का बजा बॉक्स ऑफिस पर डंका, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म तीसरे नंबर पर, Bollywood Hindi News

Mirzapur The Movie Box Day 20: 20वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की धड़ाधड़ कमाई, बॉक्स ऑफिस पर भौकाल कायम, तोड़े इन 3 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

‘हनुमान अंश’ का कमाल जारी, ‘मिर्जापुर’ भी नहीं थम रही, ‘वाइब’ ने तोड़ा दम, जानें- बुधवार का कलेक्शन