मुंबई की रहने वाली डांसर और कंटेंट क्रिएटर उर्वशी पेलान्डुरकर के लिए सोशल मीडिया का एक आंकड़ा सिर्फ नंबर नहीं, बल्कि सालों की मेहनत का इनाम बन गया. हाल ही में जब इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंचा, तो इस पल की खुशी उन्होंने सबसे पहले अपने पिता के साथ बांटी. उर्वशी ने अपने पिता को अपना प्रोफाइल सर्च करके देखने को कहा. जैसे ही पापा ने स्क्रीन पर 5 लाख का आंकड़ा देखा, खुशी से झूम उठे. उन्होंने हवा में हाथ लहराकर अपनी बेटी के लिए चीयर किया और दोनों ने हाई-फाइव करके इस खास पल का जश्न मनाया. पापा की आँखों में बेटी की इस कामयाबी के लिए जो गर्व और चमक दिखी, उसने सोशल मीडिया पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.
छत पर वीडियो बनाने से 5 लाख की फैमिली तक, भावुक कर देने वाला सफर
उर्वशी के लिए यह माइलस्टोन सिर्फ एक नंबर नहीं, बल्कि उनके संघर्ष की कहानी है. इस खास मौके पर उन्होंने याद किया कि कैसे उन्होंने अपने घर की छत पर अकेले वीडियो बनाना शुरू किया था. घंटों बैठकर खुद ही एडिटिंग करना और कंटेंट को निखारना उनका रोज का काम था. एक वक्त ऐसा भी था जब उनका अकाउंट हफ्तों तक 99,000 फॉलोअर्स पर अटका रहा था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. आज 5 लाख की इस फैमिली को देखकर उर्वशी बेहद भावुक हैं और उन्होंने इस सफर में साथ देने वाले हर एक शख्स का दिल से शुक्रिया अदा किया है.
यह भी पढ़ें: कचरा छोटा, सीख बड़ी… दादर स्टेशन पर यात्रियों ने बैग में रखा कूड़ा
‘पापा की आंखों में दिखी असली खुशी’, फैंस ने लुटाया भरपूर प्यार
बाप-बेटी के इस प्यारे से सेलिब्रेशन का वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया. लोग इस वीडियो को ‘होलसम’ और बेहद इमोशनल बता रहे हैं. कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “जब पापा ने स्क्रीन देखी, तो उनकी आंखों में दिख रहा गर्व ही आपकी असली कमाई है.” वहीं दूसरे यूजर ने कहा, “आप दोनों ही इस कामयाबी और खुशी के हकदार हैं.” सोशल मीडिया पर हर कोई इस क्यूट फादर-डॉटर बॉन्डिंग पर प्यार लुटा रहा है और उर्वशी को आने वाले वक्त में और भी बड़े माइलस्टोन्स हासिल करने की शुभकामनाएं दे रहा है.
यह भी पढ़ें: बारिश होते ही बेंगलुरू में 1200 के पार पहुंचा ऑटो किराया, इंटरनेट पर मचा बवाल