एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक होने के साथ-साथ सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में से एक बनकर भी उभरी है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसने ताबड़तोड़ कमाई की है।
7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने सोमवार को थिएटर्स में 60 दिन पूरे कर लिये हैं और अब आइए जानते हैं मंडे को फिल्म ने कितनी कमाई की है?
यह भी पढ़ें- संडे को Box Office पर 5 फिल्मों के बीच हुई भिड़ंत, कमाई में टॉपर निकली ये थ्रिलर
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 60
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 10 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी। इसके बाद दो हफ्तों तक कमाई की रफ्तार धीमी ही रही, शोज भी कम हो गए लेकिन तीसरे हफ्ते से इसके कलेक्शन ने रफ्तार पकड़ी और तब से फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है।
59वें दिन यानी बीते रविवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद फिल्म की कमाई में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। मंडे को फिल्म ने अब तक 0.65 करोड़ रुपये की कमाई की।
इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म की नेट इंडिया कमाई 325.38 करोड़ रुपये हो गई और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 384.33 करोड़ रुपये हुआ।
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 60- 0.65 करोड़ रुपये (अब तक)
नेट इंडिया कलेक्शन- 325.38 करोड़ रुपये
ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 384.33 करोड़ रुपये
हनुमान अंश के बारे में
‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) एक बायोग्राफिकल फिल्म है जिसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनी है।