9 नवंबर को भी ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर धमक, शाम 6 बजे तक कूट डाले करोड़ों, टोटल कलेक्शन 500 Cr के पार


Last Updated:

फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है. वीकेंड पर शानदार कमाई करने के बाद सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है. हैरानी की बात यह है कि वर्किंग डे होने के बावजूद दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बना हुआ है. Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘रामायण’ ने सोमवार शाम 6 बजे तक 76.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि रात के शोज के बाद फिल्म की कमाई कितनी बढ़ती है.

नई दिल्ली. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है. वीकेंड पर अच्छी कमाई करने के बाद अब सोमवार को भी फिल्म का जलवा देखने को मिल रहा है. आमतौर पर सोमवार को फिल्मों की कमाई में गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘रामायण’ के आंकड़े कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं. फिल्म ने सोमवार को शाम 6 बजे तक 76.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. अब देखना होगा कि रात के शो खत्म होने तक यह आंकड़ा कितनी ऊंचाई तक पहुंचता है.

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई के शुरुआती आंकड़े काफी दिलचस्प हैं. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार यानी 9 नवंबर को शाम 6:03 बजे तक फिल्म ने भारत में 76.87 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. यह आंकड़ा अभी फाइनल नहीं है और इसमें रात के बाकी शो की कमाई जुड़नी बाकी है. फिल्म की कमाई का ग्रॉस कलेक्शन इस दौरान 90.71 करोड़ रुपये बताया गया है.

फिल्म की सबसे खास बात यह है कि सोमवार होने के बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी कम होती नजर नहीं आ रही है. Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, उस समय फिल्म के देशभर में 17,463 शो चल रहे थे. इन शोज में औसतन ऑक्यूपेंसी 62.6 फीसदी दर्ज की गई. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘रामायण’ को हिंदी के अलावा कन्नड़, तेलुगु और तमिल भाषाओं में भी रिलीज किया गया है. सोमवार के शुरुआती आंकड़ों में हिंदी भाषा का सबसे बड़ा योगदान देखने को मिला. हिंदी वर्जन ने शाम 6 बजे तक 64.61 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.वहीं कन्नड़ वर्जन से 5.61 करोड़ रुपये की कमाई हुई. तेलुगु भाषा में फिल्म ने 3.81 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि तमिल वर्जन का कलेक्शन 2.84 करोड़ रुपये रहा. इन आंकड़ों से साफ है कि फिल्म को अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों से भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अगर फिल्म के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो ‘रामायण’ ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई हुई है. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी गुरुवार को 64.85 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. दूसरे दिन शुक्रवार को कमाई घटकर 48.05 करोड़ रुपये रह गई.

हालांकि शनिवार को फिल्म ने शानदार वापसी की और 69.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया. रविवार को फिल्म ने 56.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके बाद सोमवार के शुरुआती आंकड़ों ने एक बार फिर सबका ध्यान खींचा.इस तरह सोमवार शाम 6 बजे तक फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 315.72 करोड़ रुपये पहुंच गया था. वहीं भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन 375.91 करोड़ रुपये बताया गया. यानी फिल्म पांचवें दिन ही भारत में 300 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर चुकी थी. वहीं बात अगर वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो फिल्म अब तक 524.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुकी है.

फिलहाल ‘रामायण’ के सोमवार के आंकड़े शुरुआती अनुमान पर आधारित हैं. रात के शो के बाद इनमें बदलाव हो सकता है. ऐसे में फिल्म के फाइनल कलेक्शन का इंतजार रहेगा. अगर रात के शोज में भी दर्शकों की अच्छी संख्या बनी रहती है, तो फिल्म की सोमवार की कमाई और बढ़ सकती है.

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘रामायण’ आने वाले दिनों में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखेगी. वीकेंड के बाद सोमवार को मिले इस शुरुआती रिस्पॉन्स ने फिल्म के कारोबार को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं. आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई का रुख तय करेगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर कितने बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर पाती है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Ramayana Box Office Collection Ranbir Kapoor Beats Dhurandhar 2 And Pathaan Became Highest Grosser On Day 5 – Entertainment News: Amar Ujala

“गॉडज़िला माइनस ज़ीरो” ने अपने पहले सप्ताह में उत्तरी अमेरिकी बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए।

‘रामायण’ ने तोड़ा सलमान खान-अजय देवगन का दिवाली रिकॉर्ड, बनी नंबर 1 ओपनिंग वीकेंड फिल्म