Home Viralजब ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने लगा अमेरिकी, वीडियो को मिले 16 लाख व्यूज – american singer sings hanuman ansh bhajan ektara viral video tstf

जब ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाने लगा अमेरिकी, वीडियो को मिले 16 लाख व्यूज – american singer sings hanuman ansh bhajan ektara viral video tstf

by BollywoodNewsAndMovie


करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘हनुमान अंश’ दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. फिल्म की कहानी और किरदारों के साथ इसके गाने भी लोगों के बीच खूब सुने जा रहे हैं. अब फिल्म का एक भजन भारत से बाहर भी लोगों का ध्यान खींच रहा है. ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ की धुन से प्रभावित एक अमेरिकी सिंगर ने इसे अपने अंदाज में गाया है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

अमेरिकी सिंगर एलेक सोडरबर्ग ने एकतारा बजाते हुए ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाया. वीडियो में वह पूरे मन से भजन गाते नजर आ रहे हैं. उनका यह अंदाज भारतीय यूजर्स को भी पसंद आ रहा है. खास बात यह है कि एलेक ने खुद बताया कि वह ‘हनुमान अंश‘ देखना चाहते हैं, लेकिन उनके आसपास फिलहाल यह फिल्म कहीं नहीं चल रही.

फिल्म नहीं देख पाए, गाने ने खींचा ध्यान

एलेक ने अपने वीडियो के साथ बताया कि वह ‘हनुमान अंश’ देखने का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म उनके आसपास किसी जगह नहीं लगी है, लेकिन इसका साउंडट्रैक उन्हें काफी पसंद आया. खास तौर पर एकतारा की आवाज ने उनका ध्यान खींचा.

देखें वीडियो

 

उन्होंने लिखा कि उनके पास भी एक छोटा-सा एकतारा है, इसलिए उन्होंने उसी के साथ इस गाने को गाने की कोशिश की. पोस्ट के आखिर में उन्होंने ‘जय श्रीराम’ भी लिखा.

एलेक के इस पोस्ट से साफ है कि फिल्म देखे बिना ही उसका संगीत उन तक पहुंच गया. उन्होंने जिस अंदाज में भजन को गाया, वही अब सोशल मीडिया पर लोगों की दिलचस्पी की वजह बन गया है.

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर ने साझा किए अनुभव, PM मोदी से मुलाकात पर क्या बोले?

कौन हैं एलेक सोडरबर्ग?

एलेक सोडरबर्ग की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह जियोलॉजिस्ट और वैदिक मेडिटेशन शिक्षक हैं. उन्हें संगीत में भी रुचि है. उनकी प्रोफाइल पर भारतीय संगीत और वाद्य यंत्रों से जुड़ी उनकी दिलचस्पी दिखाई देती है.यही वजह है कि एकतारा के साथ ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ गाते हुए उनका वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है.

16 लाख से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

एलेक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीडियो को अब तक करीब 16 लाख बार देखा जा चुका है. लोगों ने उनके गाने और एकतारा बजाने के अंदाज की तारीफ की है.

उनकी आवाज में विदेशी लहजा जरूर सुनाई देता है, लेकिन भजन गाने के उनके तरीके को लेकर भारतीय यूजर्स का रिएक्शन काफी सकारात्मक रहा. कई लोगों ने उनकी कोशिश की सराहना की.

यह भी पढ़ें: Exclusive: ‘हनुमान अंश’ क्यों बनी बड़ी हिट? कुणाल खेमू ने बताया पूरा खेल, बोले- दो हफ्ते बाद हार…

लोगों ने भारत आने का दिया न्योता

वीडियो के कमेंट सेक्शन में कुछ भारतीय यूजर्स ने एलेक को भारत आने का न्योता भी दिया. एक यूजर ने भारत आने पर उनका स्वागत करने की बात कही. वहीं, दूसरे यूजर्स ने उनके परफॉर्मेंस और भारतीय संगीत में दिलचस्पी की तारीफ की.

फिलहाल ‘हनुमान अंश’ का यह गाना सोशल मीडिया पर एक अलग वजह से चर्चा में है. फिल्म देखने का मौका न मिलने के बावजूद एलेक तक इसका संगीत पहुंचा और उन्होंने एकतारा के साथ इसे अपनी आवाज दे दी. यही वीडियो अब भारतीय दर्शकों का भी ध्यान खींच रहा है.

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment