बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपनी अतरंगी हरकतों की वजह से चर्चा में हैं। सलमान खान ने भी काजी तौकीर की जमकर तारीफ की है। अगर आपने वीकेंड का वार देखा होगा तो आपने काजी तौकीर के माथे पर एक छोटा सा पैच देखा होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि काजी तौकीर पर वो क्या पैच था, तो आइए हम आपको बताते हैं।
Bigg Boss 20
Bigg Boss 20: काजी तौकीर के माथे पर लगा वो छोटा स्टिकर क्या, निकालकर खा गए सिंगर?, Tv Hindi News
Bigg Boss Weekend Ka Vaar: वीकेंड के वार के एपिसोड में आपने काजी तौकीर को एक छोटा सा पैच माथे पर लगाए देखा होगा। अगर आप सोच रहे हैं कि वो पैच क्या है तो चलिए हम आपको बताते हैं।
काजी के माथे पर क्या था वो छोटा सा पैच?
आज वीकेंड के वार में सलमान खान के जाने के बाद अमन गांधी, अरिश्फा खान और काजी तौकीर साथ में बैठ हुए थे। उस वक्त अमन गांधी और अरिश्फा काजी के उस पैच के बारे में बात करते नजर आते हैं। काजी तौकीर ने जो पैच पहना था, वो कुछ और नहीं बल्कि एक पिंपल पैच था।
काजी तौकीर की हरकत पर हंसी नहीं रोक पाए अमन और अरिश्फा
अमन गांधी और अरिश्फा खान उस पैच के बारे में बात ही कर रहे होते हैं कि तभी काजी तौकीर अपने माथे से वो पिंपल पैच निकालते हैं और खा लेते हैं। काजी को पिंपल पैच खाता देख अमन और अरिश्फा खान हंसने लगते हैं। इसके बाद काजी एक बार फिर अपनी एक्टिंग करना शुरू करते हैं। आरिश्फा अमन से पूछती हैं कि अगर वो कल किसी को बताएंगे कि काजी ने पिंपल पैच खा लिया है, तो क्या कोई उनकी बात मानेगा?
काजी की एक्टिंग ने ठीक किया अमन गांधी का मूड?
काजी तौकीर अचानक से अरिश्फा खान और अमन को ऐसा दिखाते हैं कि जैसे उन्हें मालूम ही नहीं है कि वो क्या कर रहे थे। अरिश्फा खान उनसे कहती हैं कि आपने पिंपल पैच खा लिया है। काजी ऐसा रिएक्ट करते हैं जैसे उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। इसके बाद अमन और अरिश्फा काजी तौकीर से पूछते हैं कि उन्होंने जो पिंपल पैच पहना था वो कहां गया? काजी तौकीर ऐसा दिखाने की कोशिश करते हैं कि जैसे कि वो पैच कहीं गिर गया है और उन्हें याद ही नहीं कि वो पैच खा गए हैं।
क्या काजी तौकीर ने वाकई खा लिया पिंपल पैच?
काजी इसके बाद वो पिंपल पैच ढूंढने की कोशिश करने लगते हैं। काजी की ये हरकत देखने के बाद अरिश्फा और अमन जोर-जोर से हंसने लगते हैं। अमन कहते हैं कि काजी ने उनका पूरा मूड ही ठीक कर दिया है। इसके बाद काजी कैमरा पर आकर कहते हैं कि उन्होंने पिंपल पैच खाया नहीं था। उन्होंने वो पिंपल पैच फेंक दिया था और उन दोनों को पता भी नहीं चला।
क्या होता है पिंपल पैच?
पिंपल पैच बेहद छोटे स्टिकर होते हैं जिन्हें लोग अपने मुंहासों पर लगाते हैं ताकि वो पैच मवाद और अतिरिक्त तेल सोखकर पिंपल को जल्दी ठीक कर दे।
सलमान खान के जाने के बाद घर में हाई-वोल्टेज ड्रामा
बता दें, आज के एपिसोड में सलमान खान के जाने के बाद घर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पहले तो अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे में जोरदार लड़ाई देखने को मिली। आम्रपाली से लड़ाई के बाद अरिश्फा बेतहाशा रोती नजर आईं। अधिकतर घरवाले अरिश्फा को चुपाते नजर आए। अरिश्फा और आम्रपाली का झगड़ा चल ही रहा होता है कि तभी अमन और यंग के बीच लड़ाई शुरू हो जाती है। दरअसल, सलमान खान के सामने अमन ने कहा था कि यंग ने कनिका के साथ कोई गंदा मजाक किया था। यंग को इसी बात की नाराजगी थी कि उन्होंने सलमान खान के सामने क्यों उस मजाक का जिक्र किया?
वीकेंड का वार: BB20 में सलमान खान ने इस कंटेस्टेंट की छिनी पावर, आम्रपाली को मिला रिजेक्शन!
सलमान खान इन दिनों शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर चर्चा में हैं. इसका एक हफ्ता पूरा हो चुका है और पहलें वीकेंड का वार भी खत्म हो चुका है. वहीं, आज शो का पहला रविवार का वार एपिसोड स्ट्रीम किया गया, जिसमें कुछ खास देखने के लिए तो नहीं मिला. लेकिन इंटरेस्टिंग बात ये रही कि घर के एक और सदस्य की एक लाइफ छिन गई है. इसके अलावा सलमान खान ने घर में जोड़ियां भी बनाई. इस दौरान आम्रपाली दुबे को रिजेक्शन फेस करना पड़ा. चलिए बताते हैं क्या क्या हुआ.
कौन पैसा वसूल और गुस्सा वसूल?
रविवार का वार के एपिसोड की शुरुआत आम्रपाली दुबे से होती है. शो में सलमान ने आम्रपाली दुबे के साथ ‘पैसा वसूल और गुस्सा वसूल’ टास्क खेला. इस दौरान एक्ट्रेस ने घरवालों को सलाह दी. उन्होंने तन्मय, यंग, आसिफ, रोहैद, लव गिल, मैरी कॉम और गुल्लू को पैसा वसूल कैटेगरी में रखा तो माही विज, उदिति सिंह, माही विज, उदिति सिंह, आरिश्फा, अमन गांधी, काजी, ईशा रिखी, कनिका मान और रीति तिवारी को गुस्सा वसूल में रखा. उनके अनुसार, गुस्से वाली कैटेगरी के सदस्यों को ऑडियंस प्यार नहीं दे रही होगी.
यह भी पढ़ें: ‘मैं बहुत यंग थी और…’, नीलम कोठारी को था गोविंदा से प्यार? एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
वहीं, माही विज ने आम्रपाली दुबे को गुस्से वाली कैटेगरी में रखा. उन्होंने कहा कि आम्रपाली दिन भर लव गिल के साथ चुगली करते रहती हैं. इसके बाद सलमान खान ने माही और आम्रपाली को कनिका मान की मिमिक्री करने के लिए कहा.
गुल्लू ने कनिका मान को किया प्रपोज
‘बिग बॉस 20’ के घर में सलमान खान ने गुल्लू को कनिका मान को इंग्लिश में प्रपोज करन के लिए कहा था. इस दौरान दोनों के बीच खास केमिस्ट्री देखने के लिए नहीं मिली. कनिका ने कहा, ‘मैंने सही किया इसे पहले ही दिन मना करके.’ बाद में सलमान खान ने इस प्रपोजल को म्यूजिकल बना दिया. फिर शुरू हुई दोनों के बीच ‘इश्क वाला लव’. कनिका इस पल को इंजॉय करती दिखीं. दोनों ने डांस भी किया. माही और यंग ने इसे हिट जोड़ी कहा.
आम्रपाली को मिला रिजेक्शन
रविवार के वार में सलमान खान ने माही विज और यंग ने मैरिज ब्यूरो खुलवाया था, जिसमें पहले तो कनिका मान और गुल्लू की जोड़ी बनाई जाती है फिर इस दौरान रोहैद और लव गिल की जोड़ी बनी. रोहैद ने अपने साथ जोड़ी जमाने के लिए लव गिल को चुना. हालांकि, पहले आम्रपाली दुबे को उनके लिए चुना गया था. लेकिन जब उनकी मर्जी पूछी गई तो उन्होंने लव गिल को चुन लिया. हालांकि, आम्रपाली इस पर खुश दिखीं.
यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी 2026 की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, ‘धमाल 4’ समेत 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
उदिति सिंह की एक लाइफ खत्म
लव गिल, अरिश्फा, कनिका मान और उदिति सिंह…कंटेस्टेंट्स के लिए खतरा था. कनिका मान को अगर कम वोट मिलता है तो वो घर से बेघर हो जातीं. लेकिन बाकी में से कोई कम वोट पाता है तो उसकी एक लाइफ खत्म हो जाती. इस दौरान सलमान खान ने बताया कि कनिका मान बच गईं और उदिति सिंह को सबसे कम वोट मिले, जिसकी वजह से उनकी एक लाइफ खत्म हो गई.
Bigg Boss 20 की कास्टिंग पर उठे सवाल, ट्रोलिंग पर पहली बार सलमान ने तोड़ी चुप्पी, मानी गलती? – salman khan addresses bigg boss 20 casting backlash aman gandhi qazi tauqeer tmovj
बिग बॉस एक ऐसा शो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव लाइमलाइट में रहती है. हालांकि ये लड़ाई अब हर साल एक नया रूप ले रही है. अब कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई शोर-शराबे और ‘क्रिंज’ लगती है. शो की कास्टिंग पर हर साल सवाल खड़े होते हैं. इस सीजन भी बिग बॉस के मेकर्स भयंकर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कंटेस्टेंट्स का चयन सही से नहीं हुआ है.
कास्टिंग पर सलमान ने दी सफाई
बिग बॉस 20 पर हुईं इन आलोचनाओं को लेकर सलमान खान भी सीरियस दिखे हैं. बीते दिन वीकेंड का वार में उन्होंने घरवालों के सामने ये मुद्दा उठाया. उन्होंने माना कि इस सीजन मेकर्स से कुछ गलतियां हुई हैं. सलमान ने कहा- हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है. जो कंटेस्टेंट शो में नजर नहीं आ रहे हैं, वो ये कहकर अपना बचाव कर सकते हैं कि वो गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं. लेकिन असल बात ये है कि वो जो कुछ कह या कर रहे हैं, वो इतना इंप्रेसिव नहीं है कि उसे शो में दिखाया जाए.
इसके बाद सलमान ने कुछ घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को सीधे तौर पर समझाया. उन्होंने अमन गांधी से कहा कि अगर वो शो में मुख्य किरदार की तरह नजर आना चाहते हैं, तो उन्हें उसी तरह से सामने आना होगा. सिर्फ थोड़ी देर के लिए नजर आकर बाकी लोगों को अपनी कम स्क्रीन टाइम के लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. सलमान ने फिर उदिती सिंह से भी कहा कि उन्हें सिर्फ उनकी खूबसूरती की वजह से शो में नहीं लाया गया है. उनकी पर्सनैलिटी से टीम इंप्रेस हुई थी और इसी वजह से उन्हें बिग बॉस में लाया गया.
बिग बॉस की कास्टिंग पर सलमान ने क्या कहा?
सलमान ने आगे बिग बॉस शो की कास्टिंग को लेकर भी नेशनल टीवी पर बात सामने रखते हैं. उनका कहना है कि शो की टीम हजारों लोगों से मिलती है और उनका इंटरव्यू करती है. इसके बाद 16 लोगों को शो के लिए चुना जाता है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से सेलिब्रिटीज को चुनने में टीम को करीब 8 महीने लगते हैं.
सुपरस्टार ने ये भी कहा कि जब ये कंटेस्टेंट्स शो में आए थे, तब लोगों ने कास्टिंग को लेकर सवाल किए थे. लेकिन एक हफ्ते के अंदर कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है. कुछ लोगों ने अपने बारे में बनी नकारात्मक सोच को भी बदलने की कोशिश की है. सलमान ने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी ऐसा ही करने को कहा.
कंटेस्टेंट्स को मिली सलमान से राय
सलमान ने रोहेद खान और रीति तिवारी को भी उनके प्रदर्शन को लेकर टोका. उनका कहना रहा कि बिग बॉस में आने वाला हर इंसान जरूरी नहीं कि पहले से बड़ा स्टार हो. इस शो का असली गेम सामने वाले की पर्सनैलिटी होती है, जिसे वो दिखाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है. सलमान ने कंटेस्टेंट्स को समझाया कि शो ऐसे लोगों के लिए भी एक मौका है, जो अभी बड़े सेलिब्रिटी नहीं हैं. वो घर में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाकर शो से बाहर निकलने के बाद स्टार बन सकते हैं.
सलमान ने आखिर में कहा कि अब धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट्स की असली पर्सनैलिटी सामने आएगी. उन्होंने कहा कि वो उन्हें जज करने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी राय दे रहे हैं. उन्होंने सभी से कहा कि उन्हें मिलने वाले मौके का फायदा उठाना चाहिए और सिर्फ मौके के आने का इंतजार नहीं करना चाहिए.
—- समाप्त —-
बिग बॉस 20 की कास्टिंग से सलमान खान भी नहीं खुश? बोले- कभी-कभी गलती हो जाती है, Tv Hindi News
बिग बॉस 20 की शुरुआत तो धमाकेदार हुई है। दूसरे दिन से ही कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस बार की कास्टिंग को लेकर काफी निराशा जताई है। कास्टिंग को लेकर हो रही आलोचनाओं पर अब सलमान खान ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कास्टिंग को लेकर गलती भी मानी है।
बिग बॉस 20 की कास्टिंग को लेकर सलमान खान ने की बात
बिग बॉस 20 की आलोचनाओं को लेकर सलमान खान ने इस सीजन के पहले वीकेंड के वार पर बात की। उन्होंने घरवालों के सामने ये मुद्दा उठाया। सलमान खान कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए उन्हें अच्छा करने की सलाह देते नजर आए। इसी दौरान सलमान ने कास्टिंग को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा- हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है। सलमान खान ने इस बातचीत के दौरान भी बताया कि कैसे बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स चुनने में टीम को 8 महीने लग जाते हैं।
सलमान खान ने बोला कभी-कभी हो जाती है गलती
कंटेस्टेंट्स से बात करते हुए सलमान खान ने कहा, “हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है। जो कंटेस्टेंट शो में नजर नहीं आ रहे हैं, वो ये कहकर अपना बचाव कर सकते हैं कि वो गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं, लेकिन असल बात ये है कि वो जो कुछ कह या कर रहे हैं, उसे शो में दिखाया जाए नहीं जा सकता है।”
बिग बॉस 20 से पहले काजी तौकीर को जानते थे सलमान, सालों पहले साथ किया था परफॉर्म
अमन गांधी से सलमान खान ने सीधेतौर पर की बात
इस बातचीत के दौरान सलमान खान ने कंटेस्टेंट अमन गांधी से बात की। उन्होंने अमन से पूछा कि उनकी क्या शिकायत रहती थी? अमन को पहले तो समझ नहीं आया, लेकिन फिर सलमान ने ही कहा कि उन्हें हमेशा ये शिकायत रहती है कि उनमें लीड रोल करने की काबीलियत है, लेकिन उन्हें हमेशा साइड रोल मिलते हैं। उन्होंने अमन से कहा कि अगर उनकी हमेशा ये शिकायत रहती है तो वो बिग बॉस के घर में क्यों साइड किरदार बनकर रह रहे हैं? उन्होंने अमन से कहा कि अपनी कमियों के लिए हमेशा दूसरों को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहिए। अमन भी गंभीरता से सलमान खान की बात सुनते नजर आए थे।
बिग बॉस 20 रविवार का वार: माही ने की कनिका की नकल, सलमान भी नहीं रोक पाए हंसी
वीकेंड के वार पर इमोशनल हुए काजी तौकीर
वीकेंड का वार काजी के लिए काफी इमोशनल रहा। सलमान खान ने काजी की तारीफ की। इसी के साथ उन्होंने काजी के संघर्षों को लेकर भी बात की। सलमान की बातें सुनकर काजी तौकीर इमोशनल नजर आए। वहीं, एक टास्क के दौरान सलमान ने घरवालों से पूछा कि अभी तक के गेम के मुताबिक घरवालों को क्या लगता है कि घर का बॉस कौन है? ज्यादातर घरवालों ने काजी तौकीर को ही घर का बॉस बताया।
रीति तिवारी ने बिग बॉस 20 में कहा, मैंने अपने माता-पिता का तलाक देखा है इसलिए…
जब काजी के लिए घर में डॉक्टर को भेजा गया
बता दें, काजी तौकीर अपनी हरकतों की वजह से पहले दिन से ही घरवालों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। काजी तौकीर ने वीकेंड के वार से ठीक एक दिन पहले वाले एुपिसोड में घर में बवाल काट दिया था। हालांकि, काजी तौकीर एक्टिंग ही कर रहे थे, लेकिन फिर भी काजी तौकीर की हरकतों को देखते हुए बिग बॉस ने घर में उनके लिए डॉक्टर भेजा था। काजी तौकीर ने डॉक्टर को बताया था कि उन्हें कुछ भी नहीं हुआ है। वो बस एक्टिंग कर रहे हैं और ये उनके खेल का हिस्सा है।
Bigg Boss 20: मैरी कॉम को भारी पड़ा सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल पर कमेंट, बवाल होते ही टीम ने मांगी माफी – Bigg Boss 20 Mary Kom Team Apologises comments sania mirza and saina nehwal Achievement tmovg
बिग बॉस सीजन 20 कुछ दिन पहले ही शुरू हुआ है और यह शो कई वजहों से चर्चा में है. शो के हालिया एपिसोड में मैरी कॉम के एक बयान ने सबका ध्यान खींचा और उन्हें सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा.
दरअसल काजी तौकीर के साथ बातचीत के दौरान, जब सिंगर दूसरी महिला स्पोर्ट्स पर्सनैलिटीज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के बारे में बात कर रहे थे, तो मैरी ने बीच में टोकते हुए कहा, ‘मेरे जैसा कोई अचीव नहीं कर पाया (किसी ने मेरे जैसा कुछ हासिल नहीं किया है).’ यह बात लोगों को पसंद नहीं आई और उन्होंने बॉक्सर की आलोचना की. अब उनकी टीम ने इसके लिए माफी मांगी है.
माफीनामे में कहा गया, ‘अगर मैरी की बातों का गलत मतलब निकाला गया, तो हम माफी मांगते हैं. किसी दूसरे एथलीट के सफर को कमतर आंकने या उसकी तुलना करने का कोई इरादा नहीं था. मैरी उन सभी एथलीट्स का बहुत सम्मान करती हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना सब कुछ लगा देते हैं.’
बिग बॉस 20 में मैरी कॉम
खैर, बिग बॉस 20 में मैरी को देखकर हर कोई हैरान था, क्योंकि किसी को उम्मीद नहीं थी कि उनके कद की कोई स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी किसी रियलिटी शो में हिस्सा लेगी. हालांकि, ऐसा लगता है कि बॉक्सर साफ तौर पर दर्शकों को अपना असली रूप दिखाना चाहती थीं.
We apologise if Mary’s words were misunderstood. There was never any intention to demean or compare the journey with that of another athlete. Mary has immense respect for every athlete who represents India and gives their heart and soul to the sport.
Every journey is unique,…
— Dr. M C Mary Kom OLY (@MangteC) September 13, 2026
बयान में आगे कहा गया, ‘हर सफर अनोखा होता है, हर उपलब्धि मायने रखती है और हर मेडल भारत को गर्व महसूस कराता है.’
मैरी कॉम विवाद
इस साल की शुरुआत में, मैरी की पर्सनल लाइफ चर्चा का विषय बन गई थी, जब एक इंटरव्यू में उन्होंने आरोप लगाया कि उनके एक्स-हसबैंड एक भी रुपया नहीं कमाते थे और उन पर निर्भर थे. शादी के लगभग 20 साल बाद, 2023 में उनका और उनके पति का तलाक हो गया था.
बॉक्सर एंटरप्रेन्योर और पूर्व क्रिकेटर हितेश चौधरी के साथ अपने कथित रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रही थीं. हालांकि, दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की है. इस बीच, आइए देखते हैं कि बिग बॉस 20 में मैरी का सफर कैसा रहता है.
—- समाप्त —-
Weekend Ka Vaar LIVE: कनिका और गुल्लू के ‘इश्क वाले लव’ को देख सलमान भी शरमाए, माही-आम्रपाली ने की मिमिक्री – bigg boss 20 weekend ka vaar with salman khan episode 08 written update in hindi 12 september 2026
‘बिग बॉस 20’ के दूसरे दिन के वीकेंड का वार एपिसोड में मस्ती का माहौल बनने वाला है। कनिका और गुल्लू के रोमांटिक डांस से घरवालों के साथ पूरा देश भी एक्साइटेड हो गया है। साथ ही, सलमान बताएंगे कि किन घरवालों पर खतरे की घंटी है। पढ़िए हाइलाइट्स।

सलमान खान रविवार के वार में आकर बताते हैं कि कनिका, अरिश्फा, लव और उदिति में से किससे एक जीवनदान छिन जाएगा। कनिका के लिए खतरा सबसे ज्यादा है क्योंकि उनका एक जीवनदान छिन चुका है। फिर वो आम्रपाली को बुलाते हैं और टास्क करवाते हैं। इसमें बताना होता है कि कौन है पैसा वसूल और कौन है गुस्सा वसूल।
आम्रपाली ने किसको कहा गुस्सा वसूल और कौन पैसा वसूल?
इसमें बताना होगा कि जिसका नाम सलमान ले रहे हैं, वो किस लेवल पर फिट होता है। आम्रपाली रोहैद और यंग को रेड हार्ट देती हैं यानी पैसा वसूल। माही को वो गुस्सा वसूल बताती हैं। उदिति को भी वो गुस्सा वसूल कहती हैं। अरिश्फा और अमन को भी वो गुस्सा वसूल कहती हैं। काजी को वो गुस्सा वसूल और गुल्लू को पैसा वसूल कहती हैं। कनिका और ईशा को वो गुस्सा वसूल कहती हैं। रीति को वो गुस्सा वसूल कहती हैं। लव को वो पैसा वसूल कहती हैं। मैरी कॉम को वो पैसा वसूल और माही आम्रपाली को गुस्सा वसूल कहती हैं।
आम्रपाली और माही ने की कनिका की मिमिक्री
फिर सलमान माही और आम्रपाली को कनिका की मिमिक्री करने के लिए कहते हैं। माही और आम्रपाली उनकी मिमिक्री करती हैं और सलमान के साथ पूरा घर भी हंसने लगता है। फिर सलमान घरवालों से पूछते हैं कि कनिका को कितने लोग कॉम्पटिशन मानते हैं। ज्यादातर लोग अपना हाथ उठा लेते हैं। सलमान खान आसिफ को ओपन माइक पर भेजते हैं और घरवालों की बेइज्जती करने के लिए कहते हैं।
सलमान ने खींची काजी की टांग
आसिफ खान अमन, काजी और कनिका का मजाक उड़ाते हैं। वो उदिति और रोहैद के भी मजे लेते हैं। फिर सलमान मस्ती मजाक के मूड में आ जाते हैं और काजी को बॉर्न साइंटिस्ट कहते हैं। घरवालों को चिप दिखाते हैं और कहते हैं कि काजी ने चिप इन्वेंट किया है। वो काजी को मस्ती में कहते हैं कि उन्हें ये बनाने के लिए नोबल मिल चुका है।

लेखक के बारे मेंकनिका सिंहकनिका सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजीटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital content producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की ‘एंटरटेनमेंट’ (Entertainment) टीम से जुड़ी हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में उनका 7 साल लंबा अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टिंग और डेस्क पर काम किया है। कनिका ने फरवरी 2022 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 साल में फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फिल्म रिव्यू, ओपिनियन, रियलिटी शोज और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज जैसे काम किए हैं। इसके अलावा, कनिका ने अपने करियर में हेल्थ, टेक्नोलॉजी और लाइफस्टाइल जैसी बीट पर भी काम किया है।
बड़ी फिल्मों के ट्रेलर की कॉपी तैयार करना हो, या ट्रेंडिंग खबरों से लेकर ब्रेकिंग पर काम करना हो, कम समय में कॉपी बनाकर पब्लिश करना कनिका की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- फिल्मों को लेकर चल रही हाइप और यूथ पर इसके असर की एनालिसिस कॉपी तैयार करना, वायरल ट्रेंड वाली खबरों पर काम करना, हर फिल्म पर अपने नजरिए से ओपिनियन लिखना, बिग बॉस शो को तीन महीने फॉलो करना और इस पर लगातार यूनिक कॉपी बनाना।
पत्रकारिता अनुभव: इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में आउटपुट डेस्क और डिजिटल मीडिया में 7 साल से कार्यरत कनिका सिंह ने साल 2018 से VNR Digital media से करियर की शुरुआत की। फिर नवभारत टाइम्स के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम करते हुए बाद में बॉलीवुड शादीज डॉट कॉम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम किया। इसके बाद नवभारत टाइम्स से फिर से जुड़ने का मौका मिला, जहां करियर की लंबी पारी की शुरुआत हुई। कनिका ने साल 2019 में बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली। इस दौरान, एंकरिंग से लेकर नुक्कड़ नाटक, पपेट्री शो, स्किट परफॉर्मेंस दी और स्किल्ड राइटिंग पर फोकस किया। इसके बाद 2021 में राजर्षि टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कन्युनिकेशन में मास्टर्स किया। 2018 में जर्नलिज्म में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया।… और पढ़ें
Bigg Boss 20 की कास्टिंग पर उठे सवाल, ट्रोलिंग पर पहली बार सलमान ने तोड़ी चुप्पी, मानी गलती? – salman khan addresses bigg boss 20 casting backlash aman gandhi qazi tauqeer tmovj
बिग बॉस एक ऐसा शो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट्स के बीच टकराव लाइमलाइट में रहती है. हालांकि ये लड़ाई अब हर साल एक नया रूप ले रही है. अब कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई शोर-शराबे और ‘क्रिंज’ लगती है. शो की कास्टिंग पर हर साल सवाल खड़े होते हैं. इस सीजन भी बिग बॉस के मेकर्स भयंकर ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि कंटेस्टेंट्स का चयन सही से नहीं हुआ है.
कास्टिंग पर सलमान ने दी सफाई
बिग बॉस 20 पर हुईं इन आलोचनाओं को लेकर सलमान खान भी सीरियस दिखे हैं. बीते दिन वीकेंड का वार में उन्होंने घरवालों के सामने ये मुद्दा उठाया. उन्होंने माना कि इस सीजन मेकर्स से कुछ गलतियां हुई हैं. सलमान ने कहा- हमने सोचा कि कंटेस्टेंट्स को सोच-समझकर चुना गया है, लेकिन कभी-कभी चुनाव में भी गलती हो जाती है. जो कंटेस्टेंट शो में नजर नहीं आ रहे हैं, वो ये कहकर अपना बचाव कर सकते हैं कि वो गेम में बहुत कुछ कर रहे हैं. लेकिन असल बात ये है कि वो जो कुछ कह या कर रहे हैं, वो इतना इंप्रेसिव नहीं है कि उसे शो में दिखाया जाए.
सम्बंधित ख़बरें
इसके बाद सलमान ने कुछ घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स को सीधे तौर पर समझाया. उन्होंने अमन गांधी से कहा कि अगर वो शो में मुख्य किरदार की तरह नजर आना चाहते हैं, तो उन्हें उसी तरह से सामने आना होगा. सिर्फ थोड़ी देर के लिए नजर आकर बाकी लोगों को अपनी कम स्क्रीन टाइम के लिए जिम्मेदार ठहराना सही नहीं है. सलमान ने फिर उदिती सिंह से भी कहा कि उन्हें सिर्फ उनकी खूबसूरती की वजह से शो में नहीं लाया गया है. उनकी पर्सनैलिटी से टीम इंप्रेस हुई थी और इसी वजह से उन्हें बिग बॉस में लाया गया.
बिग बॉस की कास्टिंग पर सलमान ने क्या कहा?
सलमान ने आगे बिग बॉस शो की कास्टिंग को लेकर भी नेशनल टीवी पर बात सामने रखते हैं. उनका कहना है कि शो की टीम हजारों लोगों से मिलती है और उनका इंटरव्यू करती है. इसके बाद 16 लोगों को शो के लिए चुना जाता है. उन्होंने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों से सेलिब्रिटीज को चुनने में टीम को करीब 8 महीने लगते हैं.
सुपरस्टार ने ये भी कहा कि जब ये कंटेस्टेंट्स शो में आए थे, तब लोगों ने कास्टिंग को लेकर सवाल किए थे. लेकिन एक हफ्ते के अंदर कुछ कंटेस्टेंट्स ने दर्शकों के बीच अपनी जगह बनानी शुरू कर दी है. कुछ लोगों ने अपने बारे में बनी नकारात्मक सोच को भी बदलने की कोशिश की है. सलमान ने बाकी कंटेस्टेंट्स से भी ऐसा ही करने को कहा.
कंटेस्टेंट्स को मिली सलमान से राय
सलमान ने रोहेद खान और रीति तिवारी को भी उनके प्रदर्शन को लेकर टोका. उनका कहना रहा कि बिग बॉस में आने वाला हर इंसान जरूरी नहीं कि पहले से बड़ा स्टार हो. इस शो का असली गेम सामने वाले की पर्सनैलिटी होती है, जिसे वो दिखाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाता है. सलमान ने कंटेस्टेंट्स को समझाया कि शो ऐसे लोगों के लिए भी एक मौका है, जो अभी बड़े सेलिब्रिटी नहीं हैं. वो घर में अपनी प्रतिभा और व्यक्तित्व दिखाकर शो से बाहर निकलने के बाद स्टार बन सकते हैं.
सलमान ने आखिर में कहा कि अब धीरे-धीरे सभी कंटेस्टेंट्स की असली पर्सनैलिटी सामने आएगी. उन्होंने कहा कि वो उन्हें जज करने नहीं आए हैं, बल्कि अपनी राय दे रहे हैं. उन्होंने सभी से कहा कि उन्हें मिलने वाले मौके का फायदा उठाना चाहिए और सिर्फ मौके के आने का इंतजार नहीं करना चाहिए.
—- समाप्त —-
आम्रपाली और अरिश्फा में हुआ घमासान, संस्कारों वाली बात पर भोजपुरी स्टार ने निकाला बदला, Tv Hindi News
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसड में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। अरिश्फा और आम्रपाली में सीधी टक्कर होगी।
सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो वीडियो जारी कर दिया गया है। सीजन की शुरुआत भले ही इतनी ज्यादा फुल ऑफ एक्शन ना रही हो, लेकिन अब धीरे-धीरे बिग बॉस हाउस में मीटर हाई होने लगा है। नए प्रोमो वीडियो में आम्रपाली दुबे और अरिश्फा खान के बीच जबरदस्त झगड़ा देखने को मिल रहा है। क्या इस झगड़े की वजह से घर की आंतरिक राजनीति एक नया मोड़ लेगी? जहां अरिश्फा खान बात आम्रपाली के परिवार पर ले आईं, तो वहीं भोजपुरी सुपरस्टार भी अरिश्फा के काम को लेकर उन पर तंज कसने से नहीं चूकीं।
यूं शुरू हुआ दोनों के बीच झगड़ा
झगड़ा उस वक्त शुरू हुआ जब आम्रपाली दुबे जब सिंक के पास खड़ी फेस वॉश कर रही थीं। आम्रपाली दुबे ने अरिश्फा को रियलिटी चेक देते हुए कहा- अरिश्फा तुमसे और उदिति से बात करने में बहुत सारे लोग डरते हैं कि तुम लोग इस चीज का बुरा मान जाओगी। अपनी सफाई देते हुए अरिश्फा ने कहा, “नहीं नहीं… मुझसे कोई नहीं डरता। मुझसे हर इंसान बात करता है आप दोनों के अलावा।” आम्रपाली ने जवाब देते हुए कहा- तुमको इतना बुरा लग जाता है कि तुमसे बात ही नहीं कर सकते। आम्रपाली ने कहा कि तुम लोगों के घरों से संस्कार निकालना शुरू कर देती हो। वहीं अरिश्फा ने कहा कि वह खुद आई हैं बात करने के लिए।
‘सामने वाला भी जानवर नहीं है’
आम्रपाली की आवाज ऊंची हुई तो अरिश्फा का भी मीटर हाई हो गया। आम्रपाली ने चिल्लाते हुए कहा- तुमको मेरे संस्कार नहीं पसंद हैं तो मुझसे बात मत किया करो। आम्रपाली दुबे ने बैक टू बैक अरिश्फा को स्लैम करते हुए कहा कि जब तुम यह बोलती हो कि मैं इंसान हूं, तो याद रखा करो कि सामने वाला जानवर नहीं है। आम्रपाली को जवाब देते हुए जब उन्होंने कहा- मैं आई थी आपके पास सॉरी बोलने के लिए। इस पर आम्रपाली ने एक बार फिर उन्हें धोबी पछाड़ देते हुए कहा- मत आया कर। जब अरिश्फा बाद में आम्रपाली को जवाब दे रही थीं तब भोजपुरी सुपरस्टार ने एक बार और कमाल किया।
आम्रपाली ने बैक-टू-बैक लताड़ा
भोजपुरी एक्ट्रेस ने अरिश्फा से कहा- यह शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं है, सुपीरियॉरिटी कॉम्प्लैक्स से बाहर निकलो। आम्रपाली दुबे की बात को काउंटर करते हुए अरिश्फा ने कहा कि आपको शर्म आनी चाहिए, मेरा घर चलता है उससे। यह कहते हुए अरिश्फा रोने लगीं और बाहर निकल गईं। अरिश्फा को सिम्पैथी गेन करने की कोशिश करते देख आम्रपाली ने भी स्टैंड लिया और कहा- दूसरों के परिवारों के बारे में बात करने से पहले तुझे शर्म आनी चाहिए। अब देखना यह है कि यह झगड़ा कहां जाकर रुकेगा और क्या अगले वीकेंड का वार में इसकी गूंज सुनने को मिलेगी।
सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल पर कमेंट कर फंसीं मैरी कॉम, बातें सुन भड़के बिग बॉस फैन, बवाल मचते ही टीम ने मांगी माफी
बॉक्सिंग रिंग की चैंपियन मैरी कॉम इन दिनों रियेलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अपनी उपस्थिति को लेकर चर्चा में हैं। शो में मैरी कॉम का अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। बिग बॉस हाउस में एंट्री के बाद से ही मैरी कॉम खुद की तारीफों के पुल बांधे जा रही हैं और उनका ये अंदाज देखकर दर्शक भी हैरान हैं। घरवालों से बातचीत के दौरान अक्सर मैरी कॉम अपनी उपलब्धियों का गुणगान खुद ही करती दिखाई दे जाती हैं। शुरुआती एपिसोड में मैरी कॉम ने साफतौर पर उन लोगों को लेकर नाराजगी जताई थी, जिन्होंने उनकी सफलता का श्रेय लेने की कोशिश की। अब हालिया एपिसोड में मैरी कॉम ने काजी तौकीर के साथ बातचीत में अपनी उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए कुछ ऐसा कहा जो दर्शकों को पसंद नहीं आया।
मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया- मैरी कॉम
डाइनिंग एरिया में मैरी कॉम सिंगर काजी तौकीर के साथ बातचीत करती दिखीं। बातचीत के दौरान काजी तौकीर खेलों में सफल भारतीय महिलाओं के बारे में बात करते हैं और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा औ र बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की उपलब्धि का जिक्र करते हैं। काजी कहते हैं- ‘हमारे यहां खेलों में किन-किन लड़कियों ने कमाल किया है…? सानिया मिर्जा ने भी कमाल किया है और साइना नेहवाल ने भी…’ इसी बीच मैरी कॉम, काजी को रोकती हैं और कहती हैं- ‘लेकिन, मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया। मैं छह बार की वर्ल्ड चैंपियन रही हूं।’
मैरी कॉम की बातों पर भड़के सोशल मीडिया यूजर
मैरी कॉम की बातें सुनने के बाद कुछ दर्शकों ने कहा कि मैरी कॉम में अहंकार है तो कुछ का कहना था कि वह अन्य महिला खिलाड़ियों को खुद से कम आंक रही हैं। सोशल मीडिया पर मैरी कॉम को उनके बयान के चलते निशाने पर लिया जाने लगा। एक यूजर ने लिखा- ‘काजी तौकरी महिला खिलाड़ियों की तारीफ कर रहे हैं और मैरी कॉम अजीब व्यवहार कर रही हैं। दूसरों की तारीफ करने में आखिर क्या बुराई है? वो तो उस खेल से भी नहीं हैं, जिसमें आप हिस्सा लेती हैं। बहुत ही बेतुका है।’ वहीं एक ने लिखा- ‘मैरी कॉम शुरू से ही अहंकारी लग रही हैं।’ एक और लिखता है- ‘दूसरे खिलाड़ियों की उपलब्धियों को नजरअंदाज करना और खुद को महान बताना, घमंडी होने जासै है।’ सोशल मीडिया पर यूजर्स की नाराजगी देखने के बाद मैरी की टीम ने आगे आकर उनके बयान के लिए माफी मांगी।
मैरी कॉम की टीम ने मांगी माफी
जैसे ही मैरी कॉम के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना होने लगी, उनकी टीम ने उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट साझा करते हुए माफी मांगी। टीम ने लिखा- ‘अगर मैरी की बातों का गलत मतलब निकल रहा है तो हम इसके लिए माफी चाहते हैं। उनका मकसद कभी भी किसी दूसरे एथलीट के सफर को कम आंकना या उनकी तुलना करना नहीं था। मैरी उन सभी खिलाड़ियों का दिल से सम्मान करती हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और खेल के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। हर किसी का सफर अपने आम में अलग और अनोखा होता है, हर कामयाबी मायने रखती है और हर मेडल भारत का मान बढ़ाता है।’
एक्स हसबैंड पर कमेंट को लेकर भी हुई थीं ट्रोल
इससे पहले मैरी कॉम फरवरी में अपने पूर्व पति से तलाक को लेकर की गई टिप्पणियों को लेकर आलोचनाओं के घेरे में घिर गई थीं। उन्होंने एक बयान में कहा था कि उनके पति ने ‘एक रुपया भी नहीं कमाया’। अपने बयान को लेकर ट्रोल होने के बाद उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो शेयर किया और कहा कि उनकी बातों का गलत अर्थ निकाला गया।
ये भी पढ़ेंः काजी तौकीर के लिए रो पड़े आसिफ खान, ‘पंचायत’ के दामाद के आंसू देख सिंगर हुए दुखी, लगाया गले

