Home Box OfficeExclusive: ‘हनुमान अंश’ के मुरीद हुए कुणाल खेमू, डिवोशनल फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का किसे दिया क्रेडिट?

Exclusive: ‘हनुमान अंश’ के मुरीद हुए कुणाल खेमू, डिवोशनल फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने का किसे दिया क्रेडिट?

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हनुमान अंश की सफलता भारत के साथ-साथ दुनियाभर में गूंज रही है। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमर्शियल सफलता हासिल की है बल्कि इसने लोगों के दिलों में भी एक जगह बनाई है।

इसके अलावा डिवोशनल फिल्म की सफलता इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ी प्रेरणा होने के साथ-साथ सबक बन गई है। फिल्ममेकर्स को ये संदेश मिला है कि दर्शकों को बड़े कास्ट, बड़ा बजट नहीं बल्कि एक अच्छी कहानी चाहिए।

हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने साबित कर दिया है कि भले ही शुरूआत धीमी हो लेकिन अगर कहानी अच्छी है तो बिना किसी प्रमोशन के भी दर्शक उसे पसंद करेंगे। अब इसी सिलसिले में फिल्म वाइब में नजर आ रहे एक्टर कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) ने अपनी राय रखी है।

hanuman ansh (5)

कुणाल खेमू ने फिल्म की सफलता का किसे दिया क्रेडिट

कुणाल खेमू ने दैनिक जागरण से एक्सक्लूसिव बातचीत में डिवोशनल फिल्म की सफलता पर बात की। एक्टर से पूछा गया कि हाल ही में हनुमान अंश आई और फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है लेकिन कहीं ना कहीं हम देखें तो फिल्म अपने कंटेंट की वजह से चली है। उसी तरह वाइब एक अलग हटकर टॉपिक पर बनी है, तो क्या आपका फोकस भी क्वालिटी कंटेंट सिनेमा की ओर है?

इसका जवाब देते हुए कुणाल ने कहा, ‘हमेशा वही होना चाहिए और जैसे आपने हनुमान अंश की बात की तो पहली बात उसकी कहानी अच्छी है। लेकिन इसकी सफलता की सबसे खास बात ये है कि इसके प्रोड्यूसर्स को दाद देनी पड़ेगी कि वो डटे रहे।

उन्होंने कहा, ‘फिल्म चार हफ्ते तक बहुत ही धीमी गति से चली, शोज कम हो गए थे लेकिन प्रोड्यूसर्स टिके रहे। तो वो चीज सबसे कमाल की थी। बाकी रही कंटेंट की बात तो लोगों को कहानी ही चाहिए भाई, स्टार भी कहानी ही ढूंढता है’।

वाइब में नजर आ रहे हैं कुणाल खेमू

कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) इस वक्त फिल्म वाइब में नजर आ रहे हैं। जिसमें उनके साथ लापता लेडीज फेम स्पर्श श्रीवास्तव और प्रीति जिंटा ने काम किया है। वाइब ने 18 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हुई थी।

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ ने 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। फिल्म ने 2 हफ्तों तक बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर एवरेज कमाई की लेकिन तीसरे हफ्ते से जबरदस्त रफ्तार पकड़ी। अब तक फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है और यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment