Home Viralभीड़ के सामने सड़क पर प्रेमिका को चाकू गोदता रहा प्रेमी, पटना में दहला देने वाली वारदात का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

भीड़ के सामने सड़क पर प्रेमिका को चाकू गोदता रहा प्रेमी, पटना में दहला देने वाली वारदात का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


पटना में एक प्रेमी के खूनी खेल खेलने का खौफनाक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि प्रेमिका को सरेआम सड़क पर चाकू से गोदा जा रहा है। आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने हुए हैं।

पटना में अब अपनी ही प्रेमिका को बीच सड़क पर चाकू से ताबड़तोड़ गोद डालने का खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जिसने भी देखा वो दहल उठा है। सबसे हैरानी की बात यह है कि भरी भीड़ के बीच इस दिल दहला देने वाली वारदात को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया लेकिन भीड़ में शामिल कोई भी शख्स इस लड़की को बचाने के लिए आगे नहीं आया। सभी लोग तमाशबीन बने रहे।

जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें नजर आ रहा है कि एक युवक युवती पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर रहा है। वहां कई लोग मौजूद हैं लेकिन कोई भी युवती को बचाने नहीं जाता है। अचानक वहां मौजूद इस हमले को देखकर इधर-उधर दौड़ने भागने लगते हैं। वीडियो में युवक की हैवानियत साफ तौर से नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि हमले के बाद महिला खून से लथपथ हो गई थी।

जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो पटना के परसा बाजार थाने के न्यू एतवारपुर-कुरथौल का है। इस इलाके में सोमवार को प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवक ने 21 वर्षीया विवाहित प्रेमिका के गले पर चाकू से हमला कर दिया। घायल महिला को पुलिस ने 70 फीट बाइपास स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात के बाद युवक फरार हो गया। कहा जा रहा है कि कि लालू पथ के सामने मुर्गा दुकान के पास प्रेमी-प्रेमिका के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद प्रेमी ने दुकान में रखा मुर्गा काटने वाला चाकू उठाकर महिला के गले पर वार कर दिया। वहीं, एफएसएल टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर खून के निशान समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं।

छह माह पहले एतवारपुर में रहती थी महिला

कहा जा रहा है कि छह माह पहले महिला अपने पति के साथ एतवारपुर में किराए के मकान में रहती थी। इसके बाद घर खाली कर वह गांधी मैदान इलाके में रहने चली गई थी।

गांधी मैदान से बुलाया था कुरथौल

घायल महिला मूल रूप से जहानाबाद जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं और फिलहाल गांधी मैदान इलाके में किराये के मकान में रहती है। दो दिन पहले युवक ने महिला के लिए कपड़े भी खरीदे थे। भोला राय के पुत्र राजकुमार ने कपड़े सिलवाने के बहाने महिला को कुरथौल बुलाया था, इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और युवक ने महिला के गले पर चाकू से हमला कर फरार हो गया है। राजकुमार का पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की थी। पुलिस ने बताया कि भोला यादव के 35 साल के बेटे राजकुमार ने महिला की बाल पकड़ कर उनके गर्दन के पिछले हिस्से पर हमला किया था।



Source link

You may also like

Leave a Comment